हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में स्नातक स्तर की पूरक परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 10 से 16 सितंबर तक
दुर्ग 6 सितंबर । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में सत्र 2020-21 की स्नातक स्तर की पूरक परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन 10 से 16 सितंबर तक किये जा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव, परीक्षा, डाॅ. राजमणि पटेल ने बताया कि अभी जिन कक्षाओं के वार्षिक परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं उन परीक्षाओं में पूरक की पात्रता प्राप्त विद्यार्थी पूरक परीक्षा हेतु मात्र एक सौ रूपये परीक्षा शुल्क के साथ ऑनलाइन रूप से विश्वविद्यालय के अधिकृत पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। जिन परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं और यदि उन्हें किसी भी विषय में पूरक प्राप्त होता है तो वे परीक्षार्थी परिणाम घोषित होने के पश्चात् ऑनलाइन रूप से आवेदन कर सकेंगे। डाॅ. पटेल के अनुसार पूरक परीक्षाएं सितंबर माह के आखिरी सप्ताह में ऑनलाइन रूप से आयोजित होना प्रस्तावित हैं।
डाॅ. राजमणि टेल ने बताया कि मुख्य वार्षिक परीक्षाओं की तरह ही पूरक परीक्षाओं में भी विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर टाइम टेबल के अनुसार प्रश्नपत्र अपलोड किये जायेंगे। तथा विद्यार्थी इन प्रश्नपत्रों को डाउनलोड कर घर पर हस्तलिखित उत्तर तैयार कर उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार जमा करेंगे। इस संबंध में विद्यार्थी विश्वविद्यालय के अधिकृत वेबसाइट का निरंतर अवलोकन करते रहें। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के अनुसार वार्षिक परीक्षा सत्र 2020-21 में बी.काॅम प्रथम वर्ष में 81, बी.काॅम -द्वितीय में 65, बी.काॅम तृतीय वषZ में 14, बी.एस.सी अंतिम वर्ष में 69, तथा बी.ए. अंतिम वर्ष में 454 विद्यार्थियों को पूरक की पात्रता हासिल हुई हैं। शेष कक्षा जैसे बीएससी प्रथम एवं द्वितीय तथा बी.ए. प्रथम एवं द्वितीय के परीक्षा परिणाम अभी घोष्िात नहीं हुए हैं। इनके घोष्िात होने के पश्चात् पूरक प्राप्त विद्यार्थी अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

