हथखोज की हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

हथखोज की हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती


🔴डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने परिवार के साथ विधि-विधान से की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना

भिलाईनगर, 17 सितंबर 2026। हथखोज स्थित हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सृजन, शिल्प और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कंपनी परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया।

शुभ मुहूर्त में सुबह 11 बजे हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने परिवार के साथ आचार्य के सानिध्य में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना एवं हवन किया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय, कंपनी परिवार और सभी कर्मचारियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की गई।

विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कंपनी परिसर में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में महासचिव मलकीत सिंह लल्लू, उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, कोषाध्यक्ष जोगा राव, यश सिंह, सोम सिंह, निर्मल सिंह, राम इन्दररिया, शाहनवाज कुरैशी, मनोज अग्रवाल, महेंद्र सिंह, सनी सेठी, रामधनी यादव, सुनील यादव, वाजिद अंसारी, बहल राम सहित एचटीसी परिवार के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Oplus_16908288

‘कौशल, कर्मनिष्ठा और उत्कृष्टता के प्रतीक हैं भगवान विश्वकर्मा’

इस अवसर पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने ट्रांसपोर्ट एवं निर्माण क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजनशीलता, कौशल, कर्मनिष्ठा और उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। उनकी आराधना हमें अपने ज्ञान, हुनर और परिश्रम के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती केवल आस्था और परंपरा से जुड़ा पर्व नहीं, बल्कि श्रम की प्रतिष्ठा, कौशल के सम्मान और सृजन की शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है। हमारे कुशल हाथ अपने परिश्रम और प्रतिभा से विकास को आकार देते हैं।

इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान हमेशा मेहनतकश लोगों और समृद्ध शिल्प परंपरा से रही है। शिल्पकारों और कारीगरों ने पीढ़ियों से अपने हुनर के माध्यम से प्रदेश के विकास में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि श्रम, कौशल और तकनीक के समन्वय से ही उद्योग और ट्रांसपोर्ट जैसे क्षेत्रों को निरंतर गति मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से व्यवसाय में उन्नति, कर्मचारियों और उनके परिवारों के सुख-स्वास्थ्य तथा क्षेत्र की निरंतर प्रगति की कामना की।