बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव 24 सितंबर को भिलाई में दो के स्थान पर होंगे 4 बूथ, कल जारी होगी अधिसूचना

भिलाई नगर 7 सितंबर । बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव 24 सितंबर को होगा। कोविड-19 के कारण सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए इस बार भिलाई में दो के स्थान पर 4 बूथ बनाए जाने हैं । दो बूथ भिलाई क्लब में होंगे । परंतु दो बूथ के लिए स्थल की तलाश जारी है।

चुनाव अधिकारी अमूल प्रियदर्शी, एस सेंथिलकुमारन एवं सुभाष पटेल के द्वारा चुनाव की तैयारियों को लेकर अध्यक्ष महासचिव एवं कोषाध्यक्ष के पदाधिकारियों के साथ आज चर्चा की गई। जिसमें तय किया गया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के परिपालन में 2 बूथ के स्थान पर 4 बूथ बनाए जाएंगे । पूर्व की भांति इस बार भी भिलाई क्लब में मतदान स्थल रहेगा। परंतु दो और बूथ के लिए स्थल चयन जारी है। संभवत कल चुनाव को लेकर के अधिसूचना भी निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा जारी की जाएगी।