वायरल वीडियो के दावे की खुली पोल! मौके पर साफ मिला खदान का पानी

🔴कोयला बहाने का दावा भ्रामक

सीजी न्यूज ऑनलाइन 13 सितंबर 2026। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर खदान से निकलने वाले पानी के साथ कोयला एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री बाहर बहाए जाने का दावा किया जा रहा था। मामले की वास्तविकता जानने मौके पर निरीक्षण किया गया, जहां वायरल वीडियो में किए गए दावे की पुष्टि नहीं हुई।

मौके पर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित स्थान पर पानी साफ पाया गया। पानी के साथ कोयला अथवा किसी प्रकार की अपशिष्ट सामग्री मिलाकर बाहर डिस्चार्ज किए जाने के प्रमाण नहीं मिले।

मौके की स्थिति और सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के दावे में अंतर सामने आने के बाद वायरल वीडियो में किए जा रहे दावे भ्रामक प्रतीत हो रहे हैं।

प्रशासन की ओर से आमजन से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो या जानकारी पर तत्काल विश्वास न करें और उसे आगे साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूर करें। अपुष्ट जानकारी और अफवाहों को फैलाने से बचने की अपील भी की गई है।

, कोयला बहाने का दावा भ्रामक

सरगुजा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर खदान से निकलने वाले पानी के साथ कोयला एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री बाहर बहाए जाने का दावा किया जा रहा था। मामले की वास्तविकता जानने मौके पर निरीक्षण किया गया, जहां वायरल वीडियो में किए गए दावे की पुष्टि नहीं हुई।