भिलाई-चरोदा नगर निगम के 40 वार्डों का आरक्षण जारी, 16 वार्ड सामान्य मुक्त

भिलाई-चरोदा नगर निगम के 40 वार्डों का आरक्षण जारी, 16 वार्ड सामान्य मुक्त


🔴OBC के 11 और SC के 6 वार्ड, महापौर का पद OBC के लिए आरक्षित

भिलाईनगर, 09 सितंबर 2026। नगरीय निकाय चुनाव 2026 को लेकर नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के 40 वार्डों का आरक्षण सामने आ गया है। आरक्षण सूची में सामान्य, OBC, SC और ST वर्ग के साथ महिला आरक्षण भी निर्धारित किया गया है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब चुनावी मैदान में संभावित प्रत्याशियों की तस्वीर भी बदलने लगी है।

जारी सूची के अनुसार 16 वार्ड सामान्य मुक्त रखे गए हैं, जबकि 5 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं। वहीं OBC वर्ग के लिए कुल 11 वार्ड आरक्षित हैं, जिनमें 7 OBC मुक्त और 4 OBC महिला वार्ड शामिल हैं।

अनुसूचित जाति के लिए कुल 6 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इनमें 4 SC मुक्त और 2 SC महिला वार्ड हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए 2 वार्ड आरक्षित हैं, जिसमें एक ST मुक्त और एक ST महिला वार्ड शामिल है।

भिलाई-चरोदा के 40 वार्डों का आरक्षण

वार्डवार्ड का नामआरक्षण
1इंदिरा पारा हथखोजसामान्य मुक्त
2हथखोजसामान्य मुक्त
3अकलोरडीहसामान्य मुक्त
4जरवायOBC महिला
5दादरSC महिला
6उमदासामान्य मुक्त
7विश्व बैंक कॉलोनीOBC महिला
8महामाया पारा भिलाईसामान्य महिला
9शीतला पाराOBC मुक्त
10शांति पारा भिलाईOBC महिला
11बिजली नगर भिलाईसामान्य मुक्त
12डबरा पाराST महिला
13गांधी नगर भिलाईसामान्य मुक्त
14आजाद चौकST मुक्त
15बजरंग पारा भिलाईसामान्य मुक्त
16बाजार चौक भिलाईसामान्य मुक्त
17शांति नगरOBC महिला
18वसुंधरा नगरसामान्य मुक्त
19पदुमनगरसामान्य महिला
20पंचशील नगरOBC मुक्त
21चरोदा बस्तीOBC मुक्त
22चरोदा भाटापारासामान्य मुक्त
23शिक्षित नगरसामान्य महिला
24हाउसिंग बोर्डसामान्य मुक्त
25पंचशील नगर ईस्टसामान्य महिला
26इंदिरा नगरOBC मुक्त
27जोन-1सामान्य मुक्त
28रेलवे जोन-2OBC मुक्त
29जोन-3सामान्य मुक्त
30उरलासामान्य मुक्त
31देवबलौदा महामाया पाराSC मुक्त
32देवबलौदा बाजार चौकOBC मुक्त
33सागर पारा देवबलौदाSC मुक्त
34जी केबिन चरोदाSC मुक्त
35जी केबिन पीपी यार्डSC मुक्त
36सिरसा कला बस्तीसामान्य मुक्त
37सिरसा कला भाटापारासामान्य मुक्त
38सोमानीOBC मुक्त
39मोरिदसामान्य महिला
40गनियारीSC महिला

आरक्षण का वर्गवार गणित

  • कुल वार्ड: 40
  • सामान्य मुक्त: 16
  • सामान्य महिला: 5
  • OBC मुक्त: 7
  • OBC महिला: 4
  • SC मुक्त: 4
  • SC महिला: 2
  • ST मुक्त: 1
  • ST महिला: 1

इस तरह OBC वर्ग के लिए कुल 11 वार्ड, SC के लिए 6 वार्ड और ST के लिए 2 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। महिला आरक्षण के तहत सामान्य, OBC, SC और ST वर्ग के कुल 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

महापौर पद OBC के लिए आरक्षित
भिलाई-चरोदा नगर निगम में महापौर का पद OBC वर्ग के लिए आरक्षित होने से इस बार चुनाव में पिछड़ा वर्ग की भूमिका अहम हो गई है। अब प्रमुख राजनीतिक दलों में महापौर पद के लिए OBC वर्ग से मजबूत और प्रभावशाली चेहरे की तलाश शुरू होने की उम्मीद है।
वार्ड आरक्षण सामने आने के बाद पार्षद पद के संभावित दावेदारों की स्थिति भी बदल गई है। कई सामान्य वार्डों में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रास्ता खुला है, जबकि OBC, SC और ST आरक्षित वार्डों में संबंधित वर्ग के प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में उतर सकेंगे।