🔴2536 पदों पर भर्ती, 7 सितंबर से शुरू हुआ आवेदन
सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 2026 । 12वीं पास युवाओं के लिए केंद्र सरकार में नौकरी पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Combined Higher Secondary (10+2) Level Examination 2026 (CHSL) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत फिलहाल 2,536 अस्थायी (Tentative) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
7 सितंबर से शुरू हुआ आवेदन
SSC CHSL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे निर्धारित की गई है। आयोग ने उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की सलाह दी है।
इन पदों पर होगी भर्ती
SSC CHSL के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में मुख्य रूप से इन पदों पर भर्ती होगी—
- लोअर डिवीजनल क्लर्क (LDC)
- जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA)
- डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
- डेटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-A
12वीं पास होना जरूरी
LDC/JSA और अधिकांश DEO पदों के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। वहीं, कुछ विशेष DEO/DEO Grade-A पदों के लिए 12वीं में साइंस स्ट्रीम के साथ गणित विषय अनिवार्य है।
12वीं की परीक्षा दे चुके लेकिन परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का परिणाम 7 अक्टूबर 2026 तक घोषित होना जरूरी है।
18 से 27 वर्ष होनी चाहिए उम्र
उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त 2026 को 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक की छूट का प्रावधान है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
पद के अनुसार अलग-अलग पे लेवल निर्धारित हैं।
| पद | पे लेवल | वेतनमान |
|---|---|---|
| LDC/JSA | Level-2 | ₹19,900–63,200 |
| DEO | Level-4 | ₹25,500–81,100 |
| DEO | Level-5 | ₹29,200–92,300 |
| DEO Grade-A | Level-4 | ₹25,500–81,100 |
आवेदन शुल्क ₹100
सामान्य, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए ₹100 आवेदन शुल्क निर्धारित है। महिला उम्मीदवारों तथा SC, ST, PwBD और पात्र पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
दो चरणों में होगी परीक्षा
SSC CHSL की चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से Tier-I, Tier-II, स्किल/टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे। DEO पदों के लिए स्किल टेस्ट, जबकि LDC/JSA पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट कराया जाएगा।
Tier-I परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम 200 अंक होंगे—
- अंग्रेजी भाषा – 25 प्रश्न, 50 अंक
- सामान्य बुद्धिमत्ता – 25 प्रश्न, 50 अंक
- संख्यात्मक योग्यता – 25 प्रश्न, 50 अंक
- सामान्य जागरूकता – 25 प्रश्न, 50 अंक
परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी और गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
14 से 16 अक्टूबर तक करेक्शन विंडो
आवेदन में गलती होने पर उम्मीदवार 14 से 16 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन कर सकेंगे। पहली बार आवेदन सुधार के लिए ₹200 और दूसरी बार सुधार के लिए ₹500 शुल्क निर्धारित किया गया है।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार SSC की नई आधिकारिक वेबसाइट या My SSC मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। नए पोर्टल पर आवेदन के लिए One-Time Registration (OTR) जरूरी है। पुराने SSC पोर्टल का OTR नए पोर्टल पर मान्य नहीं होगा।
आवेदन करते समय उम्मीदवार व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरने के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।
2536 पद अंतिम संख्या नहीं
SSC ने फिलहाल 2,536 पदों को टेंटेटिव वैकेंसी बताया है। विभागों से प्राप्त जानकारी और रिक्तियों की जांच के बाद पदों की अंतिम संख्या तय की जाएगी। पोस्ट-वाइज और कैटेगरी-वाइज अंतिम वैकेंसी की जानकारी बाद में आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसलिए उम्मीदवार आवेदन से पहले अपनी योग्यता, आयु और संबंधित पद की विषयवार पात्रता जरूर जांच लें।

