अश्विनी नगर में पीछा कर युवक की चाकू मारकर हत्या, हमलावर बाइक से फरार

अश्विनी नगर में पीछा कर युवक की चाकू मारकर हत्या, हमलावर बाइक से फरार


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 31 अगस्त 2026। अश्वनी नगरा इलाके में आधी रात 22 वर्षीय युवक की हत्या से कर दी गई। गौसिया मस्जिद के पास दो अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए और मौके से फरार हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक डंगनिया निवासी अहमद खान (22) का अश्वनी नगर की गली में कुछ लोगों से विवाद और बहस हो रही थी। इसी दौरान अहमद अपनी एक्टिवा से वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि गौसिया मस्जिद के सामने उसकी एक्टिवा नाली में गिर गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा।

इसी दौरान पीछा कर रहे दो हमलावरों ने जमीन पर गिरे अहमद पर धारदार हथियार से कई वार कर दिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझ आता, इससे पहले हमलावर वहां से निकल चुके थे।

घटना की सूचना मिलने पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए एम्स रायपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही DCP, ADCP, ACP और क्राइम ब्रांच की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।