🙏🏻🙏हर हर महादेव 🙏🙏🏻
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
⛅दिनांक – 31 अगस्त 2026
⛅दिन – सोमवार
⛅विक्रम संवत् – 2083
(गुजरात अनुसार 2082)*
⛅अयन – दक्षिणायण
⛅ऋतु – शरद
⛅मास – भाद्रपद
⛅पक्ष – कृष्ण
⛅तिथि – तृतीया सुबह 08:50 तक
तत्पश्चात् चतुर्थी
⛅नक्षत्र - रेवती प्रातः 03:23 सितंबर 01 तक
तत्पश्चात् अश्विनी
⛅योग – गण्ड मध्यरात्रि 01:51 तक
तत्पश्चात् वृद्धि
⛅राहुकाल – सुबह 07:43 से सुबह 09:18 तक
⛅सूर्योदय – 06:09
⛅सूर्यास्त – 06:46
⛅दिशा शूल – पूर्व दिशा में
⛅ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:38 से प्रातः 05:23 तक
⛅अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:02 से दोपहर 12:52 तक
⛅निशिता मुहूर्त – मध्यरात्रि 12:04 से मध्यरात्रि 12:50 तक
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
💥 व्रत पर्व विवरण – कजरी तीज, हरेम्ब संकष्टी चतुर्थी, महा स्कन्द हर चतुर्थी
💥 *विशेष- *तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है।
💥 *विशेष – चतुर्थी को मूली खाने से धन का नाश होता है।
(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)
🌹🙏विशेष चतुर्मास🙏🌹
💥 चतुर्मास के दिनों में ताँबे व काँसे के पात्रों का उपयोग न करके अन्य धातुओं के पात्रों का उपयोग करना चाहिए।(स्कन्द पुराण)
💥 चतुर्मास में पलाश के पत्तों की पत्तल पर भोजन करना पापनाशक है।
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌹🙏 भाद्रपद कृष्ण पक्ष मे आने वाले व्रत पर्व एवं त्यौहार 29 अगस्त से 11 सितंबर 2026 शुक्रवार तक। आइए जानते हैं : ⤵️ 🌹👇👇👇🌹 ⏩ पंचक समाप्त एवं संकट चतुर्थी व्रत —
रात्रि 03:23 पर पंचक समाप्त
भाद्रपद कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि
उपरांत चतुर्थी तिथि
प्रातः काल 8: 51 मिनट पर प्रारंभ
(चंद्रोदय रात्रि 8: 32 पर होगा)
दिनांक 31/08/2026 सोमवार ।
⏩ *श्री कृष्ण जन्माष्टमी —
भाद्रपद कृष्ण पक्ष रात्रि 12:13 तक रहेगी।
इसके बाद नवमी तिथि प्रारंभ
दिनांक 04/09/2026 शुक्रवार।
⏩ *गोपा नवमी नंद उत्सव–
भाद्रपद कृष्ण पक्ष नवमी तिथि
दिनांक 05/09/2026 शनिवार।
⏩ *अजय एकादशी व्रत (ब्यतिपात पुण्यम् )–
भाद्रपद कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि
दिनांक 07/09/2026 सोमवार ।
⏩ *भौम प्रदोष व्रत–
भाद्रपद कृष्ण पक्ष
दिनांक 08/09/2026 मंगलवार।
⏩ *मासिक शिवरात्रि —
भाद्रपद कृष्ण पक्ष त्रयोदशी
उपरांत चतुर्दशी तिथि
दिनांक 09/09/2026 बुधवार ।
⏩ *पितृ कार्य अमावस्या —
(कुश ग्रहणी अमावस्या )
भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि
( प्रातः काल 10:33 तक रहेगी )
इसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ
दिनांक 10/09/2026 गुरुवार।
⏩ देवकार्य अमावस्या तिथि– (प्रातः काल 8:56 तक रहेगी) इसके बाद प्रतिपदा तिथि प्रारंभ दिनांक 11 /09/2026 शुक्रवार । 🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग*~🌞
🌷 मंगलवारी चतुर्थी 🌷
➡️ 01 सितम्बर 2026 मंगलवार को सूर्योदय सुबह 07:41 तक मंगलवारी चतुर्थी है।
🌹🙏 *मंगलवारी चतुर्थी को सब काम छोड़ कर जप-ध्यान करना …जप, ध्यान, तप सूर्य-ग्रहण जितना फलदायी है…⤵️
🌷 *> बिना नमक का भोजन करें*
🌷 > मंगल देव का मानसिक आह्वान करो
🌷 > चन्द्रमा में गणपति की भावना करके अर्घ्य दें
💵 कितना भी कर्ज़दार हो ..काम धंधे से बेरोजगार हो ..रोज़ी रोटी तो मिलेगी और कर्जे से छुटकारा मिलेगा |
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌷 मंगलवार चतुर्थी 🌷
🌹👉 भारतीय समय के अनुसार 01 सितम्बर 2026 मंगलवार को (सूर्योदय से सुबह 07:41 तक) चतुर्थी है, इस महा योग पर अगर मंगल ग्रह देव के 21 नामों से सुमिरन करें और धरती पर अर्घ्य देकर प्रार्थना करें,शुभ संकल्प करें तो आप सकल ऋण से मुक्त हो सकते हैं..
💥👉🏻मंगल देव के 21 नाम इस प्रकार हैं : ⤵️
🌷 1) ॐ मंगलाय नमः
🌷 2) ॐ भूमि पुत्राय नमः
🌷 3 ) ॐ ऋण हर्त्रे नमः
🌷 4) ॐ धन प्रदाय नमः
🌷 5 ) ॐ स्थिर आसनाय नमः
🌷 6) ॐ महा कायाय नमः
🌷 7) ॐ सर्व कामार्थ साधकाय नमः
🌷 8) ॐ लोहिताय नमः
🌷 9) ॐ लोहिताक्षाय नमः
🌷 10) ॐ साम गानाम कृपा करे नमः
🌷 11) ॐ धरात्मजाय नमः
🌷 12) ॐ भुजाय नमः
🌷 13) ॐ भौमाय नमः
🌷 14) ॐ भुमिजाय नमः
🌷 15) ॐ भूमि नन्दनाय नमः
🌷 16) ॐ अंगारकाय नमः
🌷 17) ॐ यमाय नमः
🌷 18) ॐ सर्व रोग प्रहाराकाय नमः
🌷 19) ॐ वृष्टि कर्ते नमः
🌷 20) ॐ वृष्टि हराते नमः
🌷 21) ॐ सर्व कामा फल प्रदाय नमः
🌹🙏 *ये 21 मन्त्र से भगवान मंगल देव को नमन करें ..फिर धरती पर अर्घ्य देना चाहिए..अर्घ्य देते समय ये मन्त्र बोले : ⤵️
🌷 *भूमि पुत्रो महा तेजा*
🌷 कुमारो रक्त वस्त्रका
🌷 ग्रहणअर्घ्यं मया दत्तम
🌷 ऋणम शांतिम प्रयाक्ष्मे
🌹🙏 हे भूमि पुत्र!..महा क्यातेजस्वी,रक्त वस्त्र धारण करने वाले देव मेरा अर्घ्य स्वीकार करो और मुझे ऋण से शांति प्राप्त कराओ..
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌷विघ्नों और मुसीबते दूर करने के लिए🌷
🌹👉 31 अगस्त 2026 सोमवार को संकष्ट चतुर्थी है। (चन्द्रोदय रात्रि 08:36)
🌹🙏🏻 शिव पुराण में आता हैं कि हर महिने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :
🌷 ॐ गं गणपते नमः ।
🌷 ॐ सोमाय नमः ।
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌹|| धीरे-धीरे बढ़ते रहो ||🌹
🕉️ तिनके-तिनके से घौंसला बनता है, बूँद-बूँद से सागर भरता है, ईंट-ईंट से महल का निर्माण होता है और कदम-कदम से ही हिमालय की ऊँचाई को पार किया जा सकता है। एक-एक फूल से माला का निर्माण होता है व माला पहनाये जाने वाले के सौंदर्य को और बढ़ा देती है। ऐसे ही हमारे छोटे-छोटे प्रयासों के पुष्प से ही विजयश्री की माला का निर्माण होता है जो जीवन को महका देती है।
🕉️ लक्ष्य की ओर सदैव गतिमान रहना चाहिए। यदि हम दौड़ नहीं पाते हैं तो कोई बात नहीं बस ठहर नहीं जाना है। ठहर जाने की अपेक्षा धीरे-धीरे चलते रहना कई गुना बेहतर है। बैठा हुआ बाज भी पूरे दिन एक ही पेड़ पर रह जाता है और चलती हुई चींटी भी कई योजन की यात्रा कर लेती है। धीरे-धीरे ही सही बस अपने लक्ष्य की ओर सदैव बढ़ते रहने का हौसला रखो, देर तो हो सकती है, लेकिन हार नहीं होगी।
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌹🙏🌷💐🍄💐🌷🙏🌹
🌋आज का जन्मदिन वाले🌋
😎👉 *जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष।
➡️ *दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं।
“किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं।
➡️*ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं।
👉आपके लिए खास👈
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
शुभ वर्ष : 2031, 2040 2060,
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,
👍 *आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।
👍 *नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा।
👍 *यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा।
👍 *विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌹🙏🌷💐🍄💐🌷🙏🌹
🌹🙏 आज का राशिफल 🙏🌹
💥👉मेष (Aries)👇👇
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
🎀 *आज आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। आपके बिजनेस में कोई डील लटक सकती है, जो बाद में आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत न करें। आप परिवार में बड़े सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे आप लोगों के बीच रिश्ते भी बेहतर रहेंगे। संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आप परेशान रहेंगे।
💥👉वृषभ (Taurus)👇👇
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
🎀 *आज के दिन आपकी लिए निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी, लेकिन फिर भी आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। यदि आप कहीं शॉपिंग पर जाए, तो उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कोई षडयंत्र रचा जा सकता है, जिसका आपको चतुर बुद्धि से निवारण करना होगा। कोई मित्र आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
💥👉मिथुन (Gemini)👇👇
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला
🎀 *आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आप अपने पेंडिंग कामों को भी समय से निपटने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। जीवनसाथी को प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपके परिवार में किसी बात को लेकर फैसला जल्दबाजी में लेने की संभावना है, जिसमें आप वाणी का ध्यान रखें।
💥👉कर्क (Cancer)👇👇
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: हरा
🎀 *आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपकी काम को लेकर टेंशन भरपूर रहेगी, क्योंकि आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चले। किसी दूसरे को धन उधार देने से बचें। संतान की फरमाइश पर आप उनके लिए कोई नया लैपटॉप आदि लेकर आ सकते हैं।
💥👉सिंह राशि (Leo)👇👇
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग:सफेद
🎀 *आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपको किसी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप अपने बॉस के चाहिते रहेंगे, जिससे आपके शत्रु भी उत्पन्न होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आपकी अच्छी छाप रहेगी। आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे, जिससे आपकी साख व समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सतर्क रहकर करें।
💥👉कन्या (Virgo)👇👇
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
🎀 *आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। शेयर मार्केट में आप अच्छा इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे, लेकिन आप किसी एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़े। किसी सदस्य की सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपको मेहनत अधिक करनी होगी और आपके मन में भी किसी काम को लेकर निराशा हो सकती है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है, तो आपको उसे दूर करने की कोशिश करनी होगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।
💥👉तुला (Libra)👇👇
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
🎀 *आज का दिन आपके लिए सेहत पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको कुछ उतार-चढ़ाव रहने से समस्या बढ़ेगी। विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आपकी काम को लेकर कार्यक्षेत्र में नई छाप रहेगी। बॉस भी आपसे काफी खुश होंगे। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो वह अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा।
💥👉वृश्चिक (Scorpio)👇👇
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
🎀 *आज अच्छी सोच का आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं, जिसे आप आसानी से पूरा करेंगे। यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। यदि आपने किसी योजना में इन्वेस्टमेंट किया था, तो वह भी आपको आज दोगुना होकर मिलेगा। जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। भाई व बहनों को आपको पूरा साथ मिलेगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपसी सहयोग का भाव आपके मन में रहेगा और आपकी इनकम में वृद्धि होने से काफी खुशी मिलेगी।
💥👉धनु (Sagittarius)👇👇
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गुलाबी
🎀 *आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, लेकिन आपके ऊंचे सपने आपकी राह में बाधा डाल सकते हैं। आप अपने काम पर फोकस करने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवन साथी और आपके बीच किसी बात को लेकर कड़वाहट की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिले, तो उसमें अपनी बात उनके सामने अवश्य रखें।
💥👉मकर (Capricorn)👇👇
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
🎀 *आज आपके मन में काम को लेकर नए-नए आइडिया आएंगे, जिन्हें आपको तुरंत व्यवसाय में लगाने की आवश्यकता है और आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्स पर भी पूरा ध्यान देंगे। आप किसी विरोधी की बातों में बिल्कुल न आए। आपको अपने लेनदेन से संबंधित मामलों को समय रहते निपटाने की आवश्यकता है। कोई सरकारी काम यदि पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा।
💥👉कुंभ ( Aquarius)👇👇
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: ग्रे
🎀 *आज आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा, क्योंकि आपकी इसी आदत के कारण परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज हो सकते हैं और आपकी शौक मौज के चीजों में भी इजाफा होगा। आपने यदि किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर की, तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें भी कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।
💥👉मीन (Pisces)👇👇
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: सफेद
🎀 *आज का दिन आपके लिए व्यर्थ के झगड़े व झंझटों से दूर रहने के लिए रहेगा। यदि आप परिवार में किसी को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। आपको अपने निजी मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं और आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, जिसमें आप पुराने गिले-शिकवे न उखाड़े। आपके मन में यदि किसी के प्रति ईर्ष्या द्वेष की भावना हो, तो आपको उसे दूर करके आपको आगे बढ़ना होगा।
🌞~वैदिक हिन्दू पंचांग~🌞
🌹🙏🌷💐🍄💐🌷🙏🌹

