श्री अखंड रामायण पाठ सर्वेश्वर धाम मंदिर के समीप सेक्टर 4 में कल

श्री अखंड रामायण पाठ सर्वेश्वर धाम मंदिर के समीप सेक्टर 4 में कल


श्री अखंड रामायण पाठ सर्वेश्वर धाम मंदिर के समीप सेक्टर 4 में कल

भिलाई नगर 12 सितंबर। श्री अखंड रामायण पाठ का आयोजन सर्वेश्वर धाम मंदिर के समीप सड़क 32 क्वार्टर नंबर 9 ए सेक्टर 4 में 13 सितंबर को भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल पर्वत के निवास पर किया गया है।

आयोजन कर्ता श्रीमती अनीता रानी पर्वत ने बताया कि अखंड रामायण पाठ सुबह 11:00 बजे प्रारंभ होगा। दूसरे दिन 14 सितंबर को दोपहर 12:00 बजे समापन होगा । दोपहर 12:30 बजे आरती के पश्चात भोग एवं प्रसाद का वितरण किया गया है। अखंड रामायण पाठ वृंदावन मानस मंडली उत्तर प्रदेश के राजू मिश्रा शास्त्री द्वारा किया जाएगा।