कालेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी

कालेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी


रायपुर, 14 अगस्त। उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विभाग द्वारा 14 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार, छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अब 31 अगस्त 2026 तक प्रवेश दिया जा सकेगा।

इससे पहले उच्च शिक्षा विभाग के 11 जून 2026 के आदेश के तहत महाविद्यालयों में प्राचार्य स्तर पर 31 जुलाई तथा कुलपति की अनुमति से 14 अगस्त 2026 तक प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई थी। विभाग ने छात्रों के हित में सीटें रिक्त रहने की स्थिति को देखते हुए प्रवेश की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।