जरूरतमंदों और अपनों के बीच अतुल ने मनाया जन्मदिन ,आराध्या से लिया आशीर्वाद

जरूरतमंदों और अपनों के बीच अतुल ने मनाया जन्मदिन ,आराध्या से लिया आशीर्वाद


जरूरतमंदों और अपनों के बीच अतुल ने मनाया जन्मदिन ,आराध्या से लिया आशीर्वाद

भिलाई नगर 14 सितंबर । राष्ट्रीय  कार्यकारिणी सदस्य भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ सह प्रभारी अध्यक्ष भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन  के युवा साथी अतुल पर्वत ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर सर्वप्रथम अपनी माता के चरण स्पर्श करके अपने दिनचर्या की शुरुआत की। उन्होंने शुरू की सर्वप्रथम गुरुद्वारा  नेहरू नगर स्थित नानकसर पहुंचकर माथा टेका व श्रद्धालुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

तत्पश्चात वे सीधे सेक्टर नौ स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान जी की आरती कर लड्डू का भोग लगाकर  उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। विद्वान पंडितों का आशीर्वाद भी लिया। वहां से वे सीधे  रूआबांधा स्थित गांधी चौक ज्ञानोदय विद्यालय में पढ़ने वाले नौनिहाल छोटे-छोटे बच्चों के बीच पहुंचकर अपने जन्मदिन का केक काटा वह अपने जन्मदिन की खुशियां उन बच्चों के बीच में पहुंचकर मनाई । उन्होंने कहा कि यह स्कूल के नौनिहाल बच्चे आने वाले समय में ये बच्चे  देश और छत्तीसगढ़  प्रदेश  का बेहतर भविष्य होंगे और इनका भविष्य गड़ने वाले शिक्षक शिक्षकों का रोल निश्चित रूप से काफी महत्वपूर्ण है। उन्हीं के ही अथक प्रयास से यह बच्चे देश और समाज को एक नई दिशा दे पाएंगे । तत्पश्चात वहां से वे सीधे आशीर्वाद ब्लड बैंक पहुंचे। रक्त वीर साथी शिव ताम्रकार एवं अन्य साथियों ने रक्तदान किया ।

आशीर्वाद ब्लड बैंक के संचालक विकास जायसवाल ने अतुल पर्वत का पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया व ब्लड बैंक में ही अतुल पर्वत का केक काटकर उनके जन्मदिन की खुशियां मनाई। श्री जायसवाल ने अपने प्रोजेक्ट ब्लड बैंक व सेवक डायग्नोस्टिक के संबंध में अतुल पर्वत को अवगत कराया कि हम लोग कम दरों पर मरीजों को बेहतर सुविधा देने का कार्य पिछले लंबे समय से कर रहे हैं ताकि जरूरतमंद व असहाय लोगों को मदद मिल सके । जिसकी अतुल पर्वत में भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि मेरे लायक जो भी सहयोग होगा मैं हमेशा मदद के लिए आगे रहूंगा। उन्होंने आशीर्वाद ब्लड बैंक के संचालक के साथ-साथ स्कूल का संचालन करने वाले प्रिंसिपल प्रवीण सिंह राजपूत को भी आश्वस्त किया कि हमेशा स्कूल को मदद के लिए तैयार रहूंगा। जब भी किसी भी चीज की आवश्यकता हो वह सीधे मुझसे बिना संकोच के बोल सकते हैं और मिल सकते हैं ।

अतुल ने ज्ञानोदय विद्यालय के शिक्षकों का पुष्प कुछ भेंट करके  सम्मान किया तत्पश्चात वह अपने घर पहुंचे और घर में पूजा अर्चना के पश्चात उन्होंने उपस्थित मित्रों के साथ अपनी मां व रिश्तेदारों के बीच पहुंचकर उन्होंने केक काटकर अपने जन्मदिन की खुशियां मनाई और उन्होंने सब लोगों के साथ में  अपनी जन्मदिन की खुशियां साझा भी किया  अतुल को लगातार उनके सेल फोन पर सोशल साइट पर  व्यक्तिगत तौर  पर उनके निवास पर पहुंचकर शहर के प्रबुद्ध गण एवं भाजपा अन्य राजनीतिक दल व सामाजिक संगठनों के लोगों ने से जुड़े हुए लोगों ने उन्हें उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं व बधाइयां दी पुष्प भेंट कर उन्हें उनके जन्मदिन पर बधाइयां का ताता दिनभर चलता रहा ।