BSP में गैर-वित्तीय प्रोत्साहन योजना : मार्च में 11,345 कर्मचारियों के लिए ₹1.12 करोड़ की ‘रिवार्ड अर्निंग’

BSP में गैर-वित्तीय प्रोत्साहन योजना : मार्च में 11,345 कर्मचारियों के लिए ₹1.12 करोड़ की ‘रिवार्ड अर्निंग’


भिलाईनगर, 10 अगस्त 2026। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से संबंधित Non Financial Motivation Scheme 2025-26 की मार्च 2026 की Reward Earning Report सामने आई है। दस्तावेज के अनुसार 11 से 31 मार्च 2026 की अवधि में संयंत्र के विभिन्न विभागों में कार्यरत कुल 11,345 कर्मचारियों के लिए प्रति कर्मचारी निर्धारित राशि के आधार पर कुल ₹1,12,98,692 की रिवार्ड अर्निंग दर्ज की गई है।

रिपोर्ट में संयंत्र के अलग-अलग विभागों को Iron Zone, Steel Zone, Mills Zone, Central Maintenance, Electrical Services, Utilities, Services, General Services और विभिन्न Non-Works (NW) विभागों में बांटकर कर्मचारियों की संख्या और प्रति कर्मचारी निर्धारित राशि का विवरण दिया गया है।

आयरन जोन में CO&CCD का योगदान सबसे अधिक

रिपोर्ट के अनुसार आयरन जोन में CO&CCD (CGM सहित) के 873 कर्मचारियों के लिए प्रति कर्मचारी ₹1,800 की दर से ₹15,71,400 की कुल रिवार्ड अर्निंग दर्ज है। OHP में 176 कर्मचारियों के लिए ₹2,41,120, SPs में 426 कर्मचारियों के लिए ₹5,83,620, BFs में 667 कर्मचारियों के लिए ₹9,13,790 तथा PBS में 243 कर्मचारियों के लिए ₹3,32,910 की रिवार्ड अर्निंग दर्ज की गई है।

स्टील और मिल्स जोन में भी लाखों की राशि

स्टील जोन में SMS-II (CGM सहित) के 639 कर्मचारियों के लिए ₹9,80 की प्रति कर्मचारी दर से कुल ₹6,26,220 तथा SMS-III के 484 कर्मचारियों के लिए ₹5,59,020 की रिवार्ड अर्निंग दर्ज है।

मिल्स जोन में RSM (CGM सहित) के 653 कर्मचारियों के लिए ₹6,26,880, URM के 440 कर्मचारियों के लिए ₹4,04,800 तथा Plate Mill के 357 कर्मचारियों के लिए ₹5,85,480 की राशि रिपोर्ट में दर्ज है।

सेंट्रल मेंटेनेंस और इलेक्ट्रिकल सर्विसेज भी शामिल

Central Maintenance के विभिन्न विभागों में प्रति कर्मचारी ₹900 की दर से रिवार्ड अर्निंग दर्ज की गई है। इनमें MARS के 262 कर्मचारियों के लिए ₹2,35,800, Plant Garage के 134 कर्मचारियों के लिए ₹1,20,600 और CHMs & CRM सहित विभाग के 167 कर्मचारियों के लिए ₹1,50,300 शामिल हैं।

वहीं Electrical Services में Power System (CGM सहित) के 148 कर्मचारियों के लिए ₹1,33,200 तथा Electrical Repair Shop के 77 कर्मचारियों के लिए ₹69,300 की रिवार्ड अर्निंग दर्ज है।

नॉन-वर्क्स विभागों में भी प्रोत्साहन राशि

रिपोर्ट के दूसरे हिस्से में General Services, NW (HR), Township, F&A, Material Management, Medical और Project से जुड़े विभागों का विवरण दिया गया है। इनमें अधिकांश विभागों के लिए प्रति कर्मचारी ₹562 की रिवार्ड अर्निंग दर्ज की गई है, जबकि General Services के कर्मचारियों के लिए ₹787 प्रति कर्मचारी की दर दिखाई गई है।

इनमें General Establishment के 421 कर्मचारियों के लिए ₹2,36,602, Medical विभाग के 536 कर्मचारियों के लिए ₹3,01,232, Education के 116 कर्मचारियों के लिए ₹65,192 तथा Town Services के 186 कर्मचारियों के लिए ₹1,04,532 की कुल रिवार्ड अर्निंग दर्ज है।

रिपोर्ट में कुल 11,345 कर्मचारियों का विवरण

दस्तावेज के अंतिम हिस्से में कुल Manpower 11,345 और Total Earning ₹1,12,98,692 दर्ज है। रिपोर्ट का शीर्षक Non Financial Motivation Scheme 2025-26 – Reward Earning Report March-2026 (11 to 31) है।

यह दस्तावेज भिलाई इस्पात संयंत्र में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए लागू गैर-वित्तीय प्रोत्साहन योजना के तहत मार्च 2026 की संबंधित अवधि की रिवार्ड अर्निंग का विभागवार विवरण प्रस्तुत करता है।