🔴बोरिया गेट से होगी आवाजाही
भिलाईनगर, 07 अगस्त 2026। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के औद्योगिक संबंध (IR) विभाग ने 8 अगस्त को संयंत्र क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। अपरिहार्य कारणों से शनिवार सुबह 9:30 बजे से इक्विपमेंट (मुर्गा) चौक से मेन गेट होते हुए इस्पात भवन चौक तक का मार्ग दोनों ओर से पूरी तरह बंद रहेगा।
जारी सूचना के अनुसार, इस्पात भवन की ओर आने-जाने वाले कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
वहीं, दोपहर 2:30 बजे के बाद संयंत्र में सुगम आवागमन बनाए रखने के लिए केवल बोरिया गेट मार्ग का उपयोग करने का आग्रह किया गया है।
आईआर विभाग ने सामान्य पाली में कार्यरत कर्मचारियों से भी अपील की है कि ड्यूटी समाप्त होने के बाद संयंत्र से बाहर निकलने के लिए बोरिया गेट मार्ग का ही उपयोग करें, ताकि अनावश्यक भीड़ और यातायात बाधित न हो।
आईआर विभाग ने सभी कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने तथा सहयोग करने की अपील की है, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

