सचिवालय सेवा में 45 नए पदों को मंजूरी, करना पड़ा 14 वर्ष का लंबा इंतजार

सचिवालय सेवा में 45 नए पदों को मंजूरी, करना पड़ा 14 वर्ष का लंबा इंतजार


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 06 अगस्त 2026 । राज्य शासन ने मंत्रालयीन संवर्ग के लिए नया सेटअप मंजूर कर अधिसूचित कर दिया है। छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा भर्ती नियम 2012 के सहायक अनुभाग अधिकारी से लेकर संयुक्त सचिव स्तर के कुल 45 पदों में वृद्धि की गई है। इसके साथ ही नई पदोन्नतियों का रास्ता साफ हो गया है। करीब 14 वर्ष बाद नए पद स्वीकृत किए गए हैं। साप्रवि से जारी आदेश अनुसार संयुक्त सचिव के 2, उप सचिव के 14, अवर सचिव के 10, अनुभाग अधिकारी के 9 और सहायक अनुभाग अधिकारी के 20 पदों की वृद्धि की गई है। साप्रवि ने मुख्य लेखा अधिकारी को भी सूचित कर दिया है।