अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ पालिका अध्यक्ष ने अधीक्षण यंत्री यंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ पालिका अध्यक्ष ने अधीक्षण यंत्री यंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ पालिका अध्यक्ष ने अधीक्षण यंत्री यंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अहिवारा 18 सितंबर । नगर पालिका परिषद अहिवारा क्षेत्र में अघोषित कटौती को लेकर परिषद के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार एवं अहिवारा भाजपा मंडल प्रभारी सुदर्शन गिरी के द्वारा अधीक्षण अभियंता छ.ग.रा.वि.मंडल, के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही समस्या का निराकरण करने का आग्रह किया है ताकि लगातार  आम जनों को होने वाली परेशानी से निषाद दिलाई जा सके।

पालिका अध्यक्ष द्वारा उक्त ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि नगर पालिका परिषद अहिवारा क्षेत्रान्तर्गत विद्युत सप्लाई की समस्या हेतु पूर्व में कई बार कनिष्ठ अभियंता अहिवारा को मौखिक एवं पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है। किन्तु आज दिनांक तक विद्युत सप्लाई बार-बार बंद होने से नगर के आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । नगर में विद्युत सप्लाई के बार-बार बाधित होने से प्रशासनिक कार्य, कार्यालयीन कार्य के साथ-साथ राजनैतिक कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे हैं । नगर पालिका क्षेत्र के विद्युत सप्लाई को निरंतर बनाये रखने हेतु अहिवारा कनिष्ठ अभियंता को निर्देशित किया जाए ताकि समस्या का निराकरण हो सके।परिषद के अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री नटवरलाल ताम्रकार अहिवारा भाजपा मंडल प्रभारी सुदर्शन गिरी के नेतृत्व में परिवारा मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन सौंपने वालों में सतीश साहू जिला कार्यकारिणी सदस्य, विद्यानंद कुशवाहा उपाध्यक्ष भाजपा मंडल अहिवारा, नरेंद्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष भाजपा मंडल अहिवारा, विनोद गंधर्व नगर अध्यक्ष भाजपा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, राहुल चंदेल नरेंद्र साहू महामंत्री द्वय, आनंद ताम्रकार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, शैलेंद्र अग्रवाल ,अभिषेक सिंह, अंशु यादव, शिव वर्मा, हरि वर्मा, अरुण शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता वर्मा, शुभम ताम्रकार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।