नेवई गोली कांड के आरोपी ने पिस्टल और दो जिंदा कारतूस छिपाए थे मैत्री गार्डन के पार्किंग स्थल पर , पूछताछ पर आरोपी ने किया खुलासा

नेवई गोली कांड के आरोपी ने पिस्टल और दो जिंदा कारतूस छिपाए थे मैत्री गार्डन के पार्किंग स्थल पर , पूछताछ पर आरोपी ने किया खुलासा


नेवई गोली कांड के आरोपी ने पिस्टल और दो जिंदा कारतूस छिपाए थे मैत्री गार्डन के पार्किंग स्थल पर , पूछताछ पर आरोपी ने किया खुलासा

भिलाई नगर 18 सितंबर। नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ढाई माह पूर्व हुए गोलीकांड  में गिरफ्तार आरोपी नागेन्दर से घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं दो नग जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी को पुलिस रिमांड मैं लेकर पूछताछ किए जाने पर घटना में प्रयुक्त हथियार जप्त हो पाया है।

   

दुर्ग नगर पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल ने बताया कि थाना नेवई क्षेत्रान्तर्गत टंकी मरोदा शीतला मदिर के पास 5 जुलाई को आरोपीगण कमशः मुकुल सुना , मुकेश पंचर एवं नागेन्दर कुमार द्वारा एक राय होकर , बृजेश राय उर्फ पिंकी राय को जान से मारने की नियत से प्रार्थी पिंकी राय पर देशी कटटा व पिस्टल से फायर किया गया था , जिस मामले में पुलिस की विवेचना लगातार जारी थी . पूर्व में प्रकरण के आरोपी मुकुल सुना एवं मुकेश पंचर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था , मामले में घटना में प्रयुक्त पिस्टल की बरामदगी शेष थी , 15 सितंबर को फरार आरोपी नागेन्दर कुमार पिता नंदू प्रसाद उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पिलीच थाना परवलपुर जिला नालंदा बिहार को , परवलपुर से गिरफ्तार कर अति ० मुख्य न्यायाधीश हिलसा नालंदा के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। आरोपी नागेन्दर को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया।  न्यायालय दुर्ग के समक्ष प्रस्तुत कर आरोपी की पुलिस रिमांड ली गई थी । पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान आरोपी नागेन्दर द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व दो नग जिंदा कारतूस को साक्ष्य छिपाने के उददेश्य से मैत्री गार्डन के पार्किंग स्थल में स्थित सुलभ शौचालय के पीछे जमीन में गड़ा कर रखना बताया । आरोपी के निशान देही पर आरोपी नागेन्दर से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल व दो नग जिंदा कारतूस को जप्त किया गया । मामले में अग्रीम कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजने हेतु  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है । उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक संतोष मिश्रा , सहायक उप निरी 0 पूर्ण बहादुर , गंगाराम यादव , प्रधान आरक्षक राम करण तिवारी , आरक्षक रवि बिसाई , सूरज पाण्डेय , अजीत यादव , जुगनु सिंह , नीलेश वर्मा , समीम खान का उल्लेखनीय योगदान रहा।