राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो में 10 पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो में 10 पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति


सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने पुलिस विभाग के 10 अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण (EOW) एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), रायपुर में पदस्थ करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश 13 जुलाई 2026 को जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार निम्न अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है—

  • नीरज कुमार गौतम (डीजी-2014) – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।
  • सिद्धांत तिवारी (डीजी-2019) – अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), धरमजयगढ़, जिला रायगढ़।
  • लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल (निरीक्षक-2025) – उप पुलिस अधीक्षक, एसआईए, पुलिस मुख्यालय, रायपुर।
  • मंजुलता राठौर (निरीक्षक-2025) – उप पुलिस अधीक्षक, जिला गरियाबंद।
  • राजेंद्र कुमार झा (निरीक्षक-2021) – उप पुलिस अधीक्षक, जिला बेमेतरा।
  • दीपमाला कुंजे (डीजी-2020) – उप पुलिस अधीक्षक (आजाक/क्राइम), जिला बस्तर।
  • मोनिका श्याम (डीजी-2022) – उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा), जिला सुकमा।
  • रोशन आहुजा (डीजी-2022) – उप पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर।
  • रविकांत साहरे (डीजी-2022) – उप पुलिस अधीक्षक (एसआईबी), जिला सुकमा।
  • एलेक्जेंडर किरो (निरीक्षक-2023) – नगर पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव।

सभी अधिकारियों को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (EOW/ACB), रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया गया है। शासन के अनुसार इस संबंध में मुख्यमंत्री की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद आदेश जारी किया गया।