🔴हत्या की आशंका, दुष्कर्म एंगल से भी जांच
दुर्ग, 18 जुलाई 2026। दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में नाले किनारे जंगलनुमा इलाके से शुक्रवार दोपहर एक 55 वर्षीय महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है, जबकि दुष्कर्म के बाद हत्या की संभावना को भी जांच के दायरे में रखा गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मैहर ने बताया कि मृतका की पहचान भगवंतीन बाई (55 वर्ष), निवासी उरला के रूप में हुई है। वह गुरुवार से घर से लापता थीं। परिजनों ने शुक्रवार सुबह उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी दौरान दोपहर में पुलगांव नाला के किनारे जंगलनुमा क्षेत्र में उनका शव अस्त-व्यस्त अवस्था में मिलने की सूचना पुलिस को मिली।
सूचना मिलते ही पुलगांव थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल और परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका है। साथ ही दुष्कर्म के बाद हत्या की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
सीएसपी हर्षित मैहर ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आसपास लगे भी खंगाले जा रहे हैं, जिनमें कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात सामने आई है। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

