जिले में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 23 एवं 25 सितंबर को 157 पदों में की जाएगी भर्ती, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र का आयोजन
दुर्ग 20 सितंबर । दुर्ग में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के द्वारा क्रमशः 23 एवं 25 सितंबर को रोजगार मेले एवं प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है जिसमें कुल 157 पदों भर्ती की जानी है । जिसमें एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली एवं यशोदा नंदन अस्पताल दुर्ग के लिए स्टाफ नर्स ड्यूटी डॉक्टर एवं अन्य पदों के लिए भर्ती की जानी है इसके अलावा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित हितग्राहियों की भी विभिन्न ट्रेड में नियुक्ति की जानी है।
80 पदों के लिए 23 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में किया जाएगा। जिसमें यशोदा नंदन चिल्ड्रन हॉस्पिटल और एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर नियोजक है। नर्सिंग स्टाफ, ड्यूटी डॉक्टर, और फील्ड ऑफिसर के लिए विभिन्न पद पर इच्छुक उम्मीदवार वांछित प्रमाण पत्रों के साथ तय तिथि में केंद्र में उपस्थित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
कौशल प्राप्त प्रशिक्षित हितग्राहियों के लिए 77 पदों पर भर्ती
संकल्प योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना व अन्य योजनाओं से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित हितग्राहियों के लिए जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 25 सितंबर को जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में किया जाएगा। जिसमें 7 नियोक्ताओं द्वारा कुल 77 रिक्त पदों के लिए नियुक्ति की जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए जिला कौशल विकास प्राधिकरण और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। मॉडल कैरियर सेंटर दुर्ग के फेसबुक पेज से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है
।Facebook.com/mccdurg पेज पर विस्तृत जानकारी

