सेंट थॉमस महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा राष्ट्रभाषा दिवस पर कविता पाठ प्रतियोगिता का किया आयोजन

भिलाई नगर 20 सितंबर । सेंट थॉमस महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

राष्ट्रभाषा हिंदी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के द्वारा वर्चुअल माध्यम से हिंदी कविता पाठ स्पर्धा का आयोजन किया गया था इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा भाग लिया विद्यार्थियों ने कविता पाठ का 1 मिनट का वीडियो बनाकर वर्चुअल माध्यम से विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया था।  जिसमें कुमारी समृद्धि श्रीवास्तव, कुमारी श्रुति आदि विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एमजी राईमोन एवं महाविद्यालय के प्रशासक वेरी रेवरेंट फादर डॉक्टर जोशी वर्गिस ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ  सुरेखा जवादे द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।