जवाहर उद्यान के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट में अधेड़ ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

भिलाई नगर 20 सितंबर । भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवाहर उद्यान के सामने बने ग्रीन बेल्ट में आज दोपहर को अधेड़ द्वारा पेड़ पर गमछे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है । परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक नशे का आदि था। विगत 2 वर्षों से घर से अलग रह रहा था। भिलाई नगर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। मृतक की शिनाख्त उसके पुत्र के द्वारा की गई।

भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि आज दोपहर को दूरभाष पर सूचना प्राप्त हुई थी । जवाहर उद्यान के सामने बने ग्रीन बेल्ट पर पेड़ से लटक कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गई है। एकत्रित भीड़ में से ही किसी के द्वारा मृतक के परिजन को सूचित किया गया। इस पर मृतक के पुत्र दीपक निषाद ने पहुंच कर मृतक की शिनाख्त अपने पिता दिलबहार निषाद पिता चंदूलाल केवट 45 वर्ष निवासी टंकी मरोदा आजाद पारा के रूप में की। मृतक की पत्नी श्रीमती सरोज निषाद ने पुलिस को बताया कि उनका पति बेरोजगार था और नशे का आदि था। विगत 2 वर्षों से घर से अलग रह रहा था। भिलाई नगर पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।