दुर्ग के मोबाइल स्टोर में बलात प्रवेश कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले पूर्व भाजपा पार्षद सहित चार आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग 20 सितंबर । दुर्ग के मोबाइल एवं फैंसी स्टोर्स में बलात प्रवेश कर संचालक पर उस्तरे से हमला कर नगद 10 हजार रुपए की लूट के आरोपी भाजपा के पूर्व पार्षद सहित चार आरोपियों को दुर्ग पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों द्वारा आपसी लेनदेन को लेकर घटना को अंजाम दिया गया था।

गौरतलब हो कि प्रार्थी रोहित गुप्ता 35 वर्ष बी 3 सीएचपीएल ड्रीम होम स्मृति नगर जुनवानी ने 18 सितंबर को रात्रि 7:30 बजे  मोबाईल एवं फैंसी स्टोर्स  दुकान महाराजा चौक दुर्ग के पास भाजपा के पूर्व पार्षद अजय दुबे पचरी पारा दुर्ग, दिपेश साहू व आकाश वर्मा ने दुकान में बलात प्रवेश किया उसके बाद रोहित गुप्ता के साथ मारपीट करते हुए गले से 10 हजार रुपए नगद लूट कर फरार हो गए थे रोहित गुप्ता की रिपोर्ट पर से कोतवाली पुलिस के द्वारा तीनों ही आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था आज पूर्व भाजपा पार्षद अजय दुबे दीपक साहू अकाश वर्मा एवं एक अन्य साथी राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस ने बताया कि मामला आपसी लेनदेन का है ।