डीयू की PG प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को, एडमिट कार्ड 13 जुलाई से होंगे डाउनलोड

डीयू की PG प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को, एडमिट कार्ड 13 जुलाई से होंगे डाउनलोड


दुर्ग, 12 जुलाई 2026। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय अध्ययनशालाओं में संचालित स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-07, भिलाई में तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय के अनुसार अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट बाद प्रवेश नहीं मिलेगा तथा परीक्षा समाप्त होने से पहले परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति भी नहीं होगी।

13 जुलाई से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 13 जुलाई 2026 से उपलब्ध होंगे। जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन किया है, उन्हें प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।

OMR शीट पर होगी परीक्षा

प्रवेश परीक्षा OMR शीट आधारित होगी। प्रश्नपत्र में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का रहेगा। कुल परीक्षा 100 अंकों की होगी। गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।

इन विषयों के लिए होगी प्रवेश परीक्षा

विश्वविद्यालय ने बताया कि प्रवेश परीक्षा एम.एससी. गणित, वनस्पतिशास्त्र, भौतिकशास्त्र, प्राणीशास्त्र और रसायनशास्त्र विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।

तीन पालियों में होगी परीक्षा

  • प्रथम पाली (11:00 से 12:00 बजे): एम.एससी. गणित एवं वनस्पतिशास्त्र
  • द्वितीय पाली (1:00 से 2:00 बजे): एम.एससी. भौतिकशास्त्र एवं प्राणीशास्त्र
  • तृतीय पाली (3:00 से 4:00 बजे): एम.एससी. रसायनशास्त्र

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी आदि) लाना अनिवार्य बताया है। परीक्षा कक्ष में केवल ब्लू/ब्लैक बॉल पेन और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।