🔴7 और 9 साल की सगी बहनों से घर में किया दुष्कर्म
भिलाई नगर, 03 जुलाई 2026। दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 16 वर्षीय पड़ोसी किशोर ने खेलने के बहाने अपने घर बुलाकर 7 और 9 साल की दो सगी नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
छोटी बच्ची के दर्द से खुला राज
घटना का खुलासा तब हुआ जब छोटी बच्ची शाम को रोते हुए घर पहुंची और पेट व निजी अंग में तेज दर्द की शिकायत करने लगी। परिजनों को संदेह होने पर दोनों बच्चियों से अलग-अलग पूछताछ की गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पड़ोसी होने का उठाया लाभ
नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि आरोपी किशोर पड़ोस में रहता है और दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर वह बच्चियों को अक्सर खेलने के बहाने अपने घर बुलाता था। 2 जुलाई की शाम भी उसने दोनों बहनों को घर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
पारिजनों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की माग
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग भी उठाई है।
दो अलग-अलग अपराध दर्ज
छावनी पुलिस ने दोनों पीड़िताओं के मामलों में अलग-अलग अपराध क्रमांक 0441/2026 और 0442/2026 दर्ज किए हैं। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 तथा बीएनएस की धारा 64(2) (m) और 65(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
बाल सुधार गृह भेजा गया आरोपी
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई ग्ए आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में लिया और क प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे बाल न्याय बोर्ड के आदेश पर बाल सुधार गृह दुर्ग भेजा गया है। इस मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है।

