Breaking News : छत्तीसगढ़ के निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में 415 नामों पर लगी मुहर, पढ़े पूरी सूची

Breaking News : छत्तीसगढ़ के निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में 415 नामों पर लगी मुहर, पढ़े पूरी सूची


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 02 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के शेष नगरीय निकायों में भी मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) नियुक्त कर दिए हैं। गुरुवार को जारी आदेश के तहत बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में कुल 415 कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 तथा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के तहत यह नियुक्तियां की गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

कई निकायों में हुई नियुक्तियां

जारी सूची में दुर्ग नगर निगम, भिलाई-चरौदा, रिसाली, जामुल, अहिवारा सहित दुर्ग जिले के सभी प्रमुख निकायों के अलावा कवर्धा, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा बस्तर संभाग के विभिन्न नगर निकायों के लिए एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं।

संगठन को मिलेगा मजबूती

एल्डरमैन के रूप में नियुक्त किए गए कार्यकर्ता अब नगर निकायों की बैठकों और विकास कार्यों में भागीदारी निभाएंगे। माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सहयोग मिलेगा।

दुर्ग संभाग के एल्डरमैन के नाम इस प्रकार है –

Oplus_16908288

बस्तर संभाग के एल्डरमैन के नाम इस प्रकार हैं –