🔴ग्रुप सी के 2619 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
सीजी न्यूज ऑनलाइन, 02 जुलाई 2026। Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Maharashtra Group C Recruitment 2026) खबर है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप-सी सर्विसेज कंबाइंड प्रिलिमिनरी एग्जामिनेशन 2026 के तहत कई विभागों में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (Maharashtra Group C Recruitment) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्लर्क टाइपिस्ट, असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, टैक्स असिस्टेंट, इंडस्ट्री इंस्पेक्टर और टेक्निकल असिस्टेंट के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 17 जुलाई 2026 तक है। यहां आप एमपीएससी ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सेलेक्शन प्रोसेस व आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।
Maharashtra Group Qualification: एमपीएससी ग्रुप सी के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
महाराष्ट्र ग्रुप-सी सर्विसेज कंबाइंड प्रिलिमिनरी एग्जामिनेशन 2026 के पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां क्लर्क-टाइपिस्ट और टैक्स असिस्टेंट के पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होने के साथ-साथ मराठी टाइपिंग (30 शब्द प्रति मिनट) या अंग्रेजी टाइपिंग (40 शब्द प्रति मिनट) की योग्यता होनी चाहिए।
Maharashtra Group C Age Limit: एमपीएससी ग्रुप सी के लिए एज लिमिट
वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी जाएगी। यहां आप एमपीएससी ग्रुप सी के लिए आवेदन प्रक्रिया जान सकते हैं।
Maharashtra Group C Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
▪️सबसे पहले MPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
▪️होमपेज पर जाकर MPPSC Maharastra Group C Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
▪️यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
▪️यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
▪️अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
▪️आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
▪️नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म को डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Maharashtra Group C Recruitment: महाराष्ट्र ग्रुप सी के लिए सेलेक्शन प्रोसेस
महाराष्ट्र ग्रुप-सी सर्विसेज कंबाइंड प्रिलिमिनरी एग्जामिनेशन के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन अंतिम चयन बहु-स्तरीय परीक्षा प्रणाली के आधार पर किया जाएगा। यहां प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उमम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाएगे। इसके बाद पद की आवश्यकता के अनुसार स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

