रूपये का दांव लगा रहे आईपीएल सटोरिया गिरफ्तार मोहन नगर पुलिस ने की कार्यवाही
दुर्ग, 23 सितंबर। दुर्ग पुलिस द्वारा आईपीएल और सटोरियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। नगर पुलिस अधीक्षक की टीम के द्वारा शहर के मोहन नगर क्षेत्र राम मंदिर उरला स्थित पर मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर दो आरोपियों को सट्टा पट्टी एवं आईपीएल खेलते हुए पकड़ा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग मोहन नगर पुलिस ने राम मंदिर उरला से आरोपी विनोद उर्फ गब्बू मिश्रा (36) निवासी बजरंग पारा उरला, लक्ष्मीकांत मिश्रा (37) निवासी ओम नगर उरला को पकडा़ है। आरोपियों के पास से 16 हजार रुपए व एक मोबाइल जब्त हुआ है।

