दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना-चौकी प्रभारियों के तबादले

दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना-चौकी प्रभारियों के तबादले


🔴वैशाली नगर, पद्मनाभपुर, धमधा, सुपेला समेत कई थानों के प्रभारियों को नई जिम्मेदारी

दुर्ग, 27 जून 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा प्रशासनिक कारणों से जिले के थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत 10 निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को थाना प्रभारी वैशाली नगर से प्रभारी एसीसीयू दुर्ग बनाया गया है। वहीं एसीसीयू प्रभारी प्रमोद खेसिया को थाना प्रभारी पद्मनाभपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निरीक्षक महेश ध्रुव को नियंत्रण कक्ष भिलाई से थाना प्रभारी धमधा, जबकि अनिल पटेल को उतई से थाना प्रभारी नंदिनी पदस्थ किया गया है। थाना प्रभारी पद्मनाभपुर राजकुमार लहरे को वैशाली नगर और सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना भेजा गया है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी राजेश साहू को थाना प्रभारी उतई की जिम्मेदारी दी गई है।

उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव को थाना प्रभारी धमधा से छावनी थाना तथा अमित अंबानी को छावनी थाना से चौकी प्रभारी स्मृति नगर पदस्थ किया गया है।

तबादला सूची एक नजर में

अधिकारीवर्तमान पदस्थापनानवीन पदस्थापना
निरीक्षक प्रशांत मिश्राथाना प्रभारी वैशाली नगरप्रभारी एसीसीयू, दुर्ग
निरीक्षक प्रमोद खेसियाप्रभारी एसीसीयू, दुर्गथाना प्रभारी पद्मनाभपुर
निरीक्षक महेश ध्रुवनियंत्रण कक्ष, भिलाईथाना प्रभारी धमधा
निरीक्षक अनिल पटेलथाना प्रभारी उतईथाना प्रभारी नंदिनी
निरीक्षक राजकुमार लहरेथाना प्रभारी पद्मनाभपुरथाना प्रभारी वैशाली नगर
निरीक्षक विजय यादवथाना प्रभारी सुपेलाथाना प्रभारी पुरानी भिलाई
निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाजथाना प्रभारी पुरानी भिलाईथाना प्रभारी सुपेला
निरीक्षक राजेश साहूचौकी प्रभारी स्मृति नगरथाना प्रभारी उतई
उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुवथाना प्रभारी धमधाथाना प्रभारी छावनी
उप निरीक्षक अमित अंबानीथाना प्रभारी छावनीचौकी प्रभारी स्मृति नगर

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में और अधिक प्रभावशीलता लाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।