दुर्ग में लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने वाला रायपुर का हिस्ट्रीशीटर लुटेरा पकड़ाया, मोटरसाइकिल नंबर से आरोपी तक पहुंची पुलिस

दुर्ग में लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने वाला रायपुर का हिस्ट्रीशीटर लुटेरा पकड़ाया, मोटरसाइकिल नंबर से आरोपी तक पहुंची पुलिस


दुर्ग में लूट की दो घटनाओं को अंजाम देने वाला रायपुर का हिस्ट्रीशीटर लुटेरा पकड़ाया, मोटरसाइकिल नंबर से आरोपी तक पहुंची पुलिस

भिलाई नगर 25 सितंबर । जिला दुर्ग में थाना जामुल एवं जीआरपी चरोदा क्षेत्र में दो महिलाओं के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रायपुर जिले के हिस्ट्रीशीटर सलमान अली उर्फ गिडडी ईरानी को  दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरप्तार किया गया है।

आरोपी से लूट किये सोने की चैन 17 ग्राम, नगदी 2,000 रुपये, 01 गुलाबी अपर जैकेट व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल और एक धारदार चाकू बरामद किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर ने बताया कि प्राथीया इंद्रा सिंह पिता जितेन्द्र सिंह उम 22 साल साकिन सेक्टर 04 सड़क नंबर 08 ब्लाक 03 क्वा. 09 थाना भिलाई भट्ठी की निवासी से 23 सितंबर के प्रात: 07.10 बजे अपने दोस्त उज्जवल सिंह के साथ बासिन चौक में मानिंग रनिंग करने गई थी। मोटर सायकल में सवार व्यक्ति द्वारा चाकू दिखाकर प्रार्थीया के जेब में रखे 4,600 रुपयें एवं एक गुलाबी रंग का अपर को लूट कर भाग गया था । प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्व थाना जामुल में अपराध क्रमांक 439/2021 धारा 25,27 आर्स एक्ट, 392 भादंस0 का अपराध पंजीबदव किया गया है। घटना के आसपास लगे CCTV कैमरे के फुटेज का अवलोकन किया गया। अज्ञात आरोपी व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल में पीछे गाडी नबंर नहीं था । गाड़ी के सामने वाले प्लेट में प्रार्थीया द्वारा गाडी नबंर बताये जाने से गाड़ी के ओनर का पता कर उस तक पहुच प्रार्थी से पूछताछ किया गया जिससे पता चला कि उक्त मोटर सायकल को सलमान अली उर्फ गिडडी ईरानी 22 सितंबर की रात को उससे छीन कर मोटर सायकल लेकर चला गया था। इस जानकारी पर आरोपी सलमान अली को मुखबीर लगा घेरा बंदी कर पकड़ा गया। आरोपी रायपुर का हिस्टीशीटर है व कुछ दिन पहले जेल से रिहा हुआ है। आरोपी से कड़ी पूछताछ में जामुल थाना क्षेत्र में मार्निंग रनिंग कर रही युवती से इंद्रा सिंह से लूट की घटना एवं BMY चरोदा रेल्वे कालोनी GRP क्षेत्र में घर के सामने झाडू मार रही महिला लिपिका नायर पति दीप्ती कांत नायर क्वाटर नंबर 241 डी जोन 2 BMY चरोदा से पीने का पानी मांगने के बहाने घर में घुसकर धारदार चाकू दिखाकर सोने का चैन लूटना कबूल किया। आरोपी के निशानदेही पर उसके कब्जे से 2,000 रूपये नगद, सोने की 17 ग्राम की चैन, गुलाबी रंग का अपर जैकेट व घटना में प्रयुक्त रायल इन्फील्ड मोटर सायकल क्रमांक CG 04 MX 8055 और एक धारदार चाकू बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना जामुल से की जा रही है।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जामुल  गौरव पाण्डेय निरीक्षक पुरानी भिलाई विनय सिंह ,प्रधान आरक्षक 255 चंद्रशेखर सिंह, सिविल टीम में आरक्षक रिंकू सोनी , अरविंद मिश्रा, सत्येन्द्र मटरिया, एवन बंछोर थाना जामुल पेट्रोलिंग से आरक्षक जितेन्द्र शुक्ला , अमित सिंह, विकास सिंह, एस0 दिनेश की सराहनीय भूमिका रही।