🔴जो सामने आएगा उसके लिए दुनिया तैयार नहीं
सीजी न्यूज ऑनलाइन, 03 जून 2026। Aliens News: ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में यूएफओ फाइल्स जारी की थीं। इसको लेकर प्रोफेसर जियांग ज्यूकिन ने एक डराने वाली भविष्यवाणी की है। जियांग को चीन का नास्त्रेदमस कहा जाता है, जो चीनी-कनाडाई शिक्षक और राजनीतिक विश्लेषक भी हैं। उन्होंने पहले भी कई भविष्यवाणियां की थीं, जिन्हें उनके समर्थक सच बताते हैं। अब उन्होंने यूएफओ को लेकर किए गए खुलासे पर चेतावनी दी है और कहा कि यह सिर्फ एलियंस की बात नहीं, बल्कि समाज में बड़े अत्याचार होंगे और वह टूटेगा।
क्यों जियांग को कहा जाता है चीन का नास्त्रेदमस?
जियांग को चीन का नास्त्रेदमस कहे जाने के पीछे उनकी सच हुई भविष्यवाणियां हैं। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के 2024 में वापस राष्ट्रपति बनने, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष जैसी कई घटनाओं की भविष्यवाणी पहले कर दी थी। अब उन्होंने ट्रंप प्रशासन द्वारा यूएफओ/यूएपी फाइल्स जारी करने पर अपनी भविष्यवाणी की है।
क्या है जियांग की भविष्यवाणी?
जियांग ज्यूकिन ने एक बातचीत में यूएफओ के पीछे एलियंस या एलियन तकनीक वाली बात पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने कहा कि यह सब बेकार की बातें। कोई भी एलियंस नहीं हैं। यह सिर्फ लोगों के ध्यान को भटकाने का तरीका है। उन्होंने कहा कि यूएफओ असली खतरा नहीं, बल्कि समाज का टूटना है। उनका कहना है कि लोग अलग-अलग डर और विश्वासों में बंटते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई यूएफओ, कोई एआई, कोई सरकारी साजिश में और कोई कोई सुपर नेचुरल शक्तियों में।
जियांग ने चेतावनी देते हुए कहा कि लोग अपने बुलबुले में रहने लगेंगे। भविष्य में होने वाले अत्याचार लोगों को तोड़ने का काम करेंगे। जियांग का कहना है कि लोग सच्चाई से मुंह मोड रहे हैं और लोगों को आरामदायक कहानियों में जीना पसंद है। लोगों आंख और कान बंदकरे सामान दुनिया में जीना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि साम्राज्य अंदरूनी कलह, थकान और विभाजन के कारण गिरते हैं। यूएफओ के बारे खुलासा लोगों को आर्थिक संकट, राजनीतिक लड़ाई और समाज के टूटने से ध्यान भटकाकर काल्पनिक दुनिया में ले जा रहा है, जिससे समाज और भी ज्यादा कमजोर होगा।
जियांग ने और आगे जाते हुए एआई जैसे प्रोजेक्ट्स पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सरकारें कणों (Particles) को खोजने के लिए हजारों करोड़ डॉलर क्यों खर्च कर रही हैं? साथ ही उन्होंने यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन (CERN) को लेकर पुरानी षड्यंत्र थ्योरी का जिक्र करते हुए कहा कि यह इंटरडायमेंशनल पोर्टल खोलने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने एआई को लेकर कहा कि कुछ लोगों का मानना है कि शक्तिशाली संस्थान इंसानी समझ से परे शक्तियों से संपर्क करना चाहते हैं।
जियांग ने तर्क देते हुए कहा कि इतिहास में एलीट वर्ग हमेशा सुपर नेचुरल या इंटर डायमेंशनल शक्तियों में यकीन करता है। जियांग का कहना है कि एलियंस सबसे बड़ा खतरा नहीं हैं, बल्कि डर, अनिश्चितता और अविश्वास से भरा समाज है। उन्होंने कहा कि लोग हकीकत का सामना करने की जगह काल्पनिक कहानियों में छिपते हैं, तो राष्ट्र कमजोर पड़ जाते हैं।

