दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : खेलते-खेलते तालाब में पहुंची 3 वर्षीय मासूम, डूबने से मौत

दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : खेलते-खेलते तालाब में पहुंची 3 वर्षीय मासूम, डूबने से मौत


🔴बसंतपुर में पसरा मातम

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 01 जून 2026। राजनांदगांव शहर के बसंतपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 3 वर्षीय मासूम बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंतपुर वार्ड क्रमांक 46 निवासी शेख पीरू की तीन वर्षीय पुत्री साहिब खान सोमवार दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच घर के आसपास खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर के समीप स्थित तालाब तक पहुंच गई और अनजाने में गहरे पानी में चली गई।

कुछ देर बाद बच्ची के नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान तालाब में डूबने की जानकारी मिली। आनन-फानन में बच्ची को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने मामले को जांच में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इसे दुर्घटनावश डूबने का मामला माना जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर तालाबों और जलाशयों के आसपास सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।