🔴कई थाना प्रभारियों और उप निरीक्षकों के तबादले, नए प्रभार सौंपे गए
दुर्ग, 29 मई 2026। दुर्ग पुलिस विभाग में प्रशासनिक कारणों से बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार अग्रवाल के आदेश के अनुसार निरीक्षक व उप निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
निरीक्षक श्रद्धा पाठक बनीं अंजोरा थाना प्रभारी
निरीक्षक श्रद्धा पाठक को नियंत्रण कक्ष भिलाई से थाना प्रभारी अंजोरा पदस्थ किया गया है।
महेश ध्रुव पहुंचे नियंत्रण कक्ष
निरीक्षक महेश ध्रुव को थाना उतई से नियंत्रण कक्ष भिलाई भेजा गया है।
अनिल पटेल बने उतई थाना प्रभारी
निरीक्षक अनिल पटेल को थाना बोरी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी उतई बनाया गया है।
वंदिता पनिग्राकर को बोरी थाना
निरीक्षक वंदिता पनिग्राकर को पुलिस लाइन दुर्ग से थाना प्रभारी बोरी पदस्थ किया गया है।
खेमेंद्र पठारे को मोहन नगर की जिम्मेदारी
उप निरीक्षक खेमेंद्र पठारे को चौकी जेवरा सिरसा प्रभारी से थाना मोहन नगर भेजा गया है।
पारस ठाकुर बने सुपेला थाना प्रभारी
उप निरीक्षक पारस ठाकुर को थाना प्रभारी अंजोरा से थाना सुपेला पदस्थ किया गया है।
श्रीराम पेंड्रो को उतई थाना
उप निरीक्षक श्रीराम पेंड्रो को थाना धमधा से थाना उतई भेजा गया है।
प्रमोद सिन्हा पहुंचे धमधा
उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा को थाना उतई से थाना धमधा स्थानांतरित किया गया है।
समीत मिश्रा बने जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी
उप निरीक्षक समीत मिश्रा को थाना कुम्हारी से चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा बनाया गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
उप पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा फेरबदल
दुर्ग जिले में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


