बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में संशोधन किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार पहले घोषित 27 मई 2026, बुधवार के अवकाश को बदलकर अब 28 मई 2026, गुरुवार को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि वर्ष 2026 के लिए घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश की सूची में आंशिक संशोधन किया गया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व अधिसूचना क्रमांक GENS-1001/86/2025-GAD-5 दिनांक 6 नवंबर 2025 के संदर्भ में जारी किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल के नाम से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के लिए अब 28 मई 2026 को अवकाश प्रभावी रहेगा। आदेश पर उप सचिव अंशिका ऋषि पाण्डेय के हस्ताक्षर हैं।