खुर्सीपार में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 16.70 लाख का सामान जब्त

खुर्सीपार में जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 16.70 लाख का सामान जब्त


🔴मकान मालिक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

भिलाईनगर, 25 मई 2026। खुर्सीपार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, मोबाइल, कार, बाइक सहित कुल 16 लाख 70 हजार 615 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

रवि कुमार के घर चल रहा था रमी जुआ

पुलिस के अनुसार 24 मई 2026 को सूचना मिली थी कि जोन-01 सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर 06-जी खुर्सीपार स्थित रवि कुमार के घर में कुछ लोग 52-52 ताश पत्ती के दो गड्डियों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर रमी नामक जुआ खेल रहे हैं।

सूचना के बाद थाना प्रभारी के निर्देशन में उप निरीक्षक डी.एल. साहू ने पुलिस टीम और गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी।

चार जुआरी और मकान मालिक गिरफ्तार

पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से चार जुआरियों और मकान मालिक को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में

  1. जानकी रमैय्या, उम्र 60 वर्ष
  2. जितेन्द्र सिंह, उम्र 58 वर्ष
  3. अशोक कुमार सोनी, उम्र 45 वर्ष
  4. मोहम्मद अनीश, उम्र 51 वर्ष
  5. रवि कुमार, उम्र 50 वर्ष
    शामिल हैं।

92 हजार नकद समेत कार-बाइक और मोबाइल जब्त

पुलिस ने जुआ फड़ से कुल 92 हजार 615 रुपये नगद, 52-52 पत्ती के दो गड्डी, 4 मोबाइल फोन, 2 कार और 2 मोटरसाइकिल जब्त की हैं।

इसके अलावा मकान मालिक रवि कुमार के कब्जे से प्लास्टिक टी-टेबल, 4 प्लास्टिक कुर्सियां और एक CFL बल्ब भी जब्त किया गया।

आरोपियों से ऐसे हुई बरामदगी

जानकी रमैय्या से

▪️32 हजार रुपये फड़ से

▪️500 रुपये पास से

▪️टियागो कार CG07BE7004

▪️वन प्लस मोबाइल

जितेन्द्र सिंह से

▪️10 हजार रुपये फड़ से

▪️510 रुपये पास से

▪️पल्सर बाइक CG07BS4269

▪️ओप्पो मोबाइल

अशोक कुमार सोनी से

▪️27 हजार रुपये फड़ से

▪️390 रुपये पास से

▪️पंच कार CG04PK0542

▪️ओप्पो मोबाइल

मोहम्मद अनीश से

▪️21 हजार रुपये फड़ से

▪️1215 रुपये पास से

▪️होंडा बाइक CG07DE3398

▪️ओप्पो मोबाइल

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

दुर्ग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0185/26 के तहत धारा 4, 5 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।