पंजाब कोषाध्यक्ष गुलज़ार इन्द्र चहल ने भी दिया इस्तीफ़ा, अनगाइडेड मिसाइल हैं सिद्धू – सिरसा का ट्वीट

पंजाब कोषाध्यक्ष गुलज़ार इन्द्र चहल ने भी दिया इस्तीफ़ा, अनगाइडेड मिसाइल हैं सिद्धू – सिरसा का ट्वीट


पंजाब कोषाध्यक्ष गुलज़ार इन्द्र चहल ने भी दिया इस्तीफ़ा, अनगाइडेड मिसाइल हैं सिद्धू – सिरसा का ट्वीट

चंडीगढ़, 28 सितंबर। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से नवजोत सिद्धू के इस्तीफ़ा देने के बाद उनके करीबियों ने भी त्याग पत्र देना शुरू कर दिया है। अब पंजाब कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गुलज़ार इन्द्र चहल ने भी अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे पत्र में चहल ने दो पंक्तियों के पत्र में लिखा है कि वे तुरंत प्रभाव से अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। 

जानकारी है कि रात तक कुछ अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी अपने पद से इस्तीफे देने की सार्वजनिक घोषणा कर सकते हैं। जब चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, उसी समय उन्‍हें इस पद पर नियुक्‍त किया गया था। चहल के साथ परगट सिंह और योगिंदर पाल ढींगरा को उसी दिन पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) का महासचिव नियुक्त किया गया था। बताया जा रहा है कि गुलजार इंदर सिद्धू के बेहद करीबी हैं। सिद्धू के इस्‍तीफे के बाद राजनीतिक बयानबाजी जारी है। शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने उन्‍हें अनगाइडेड मिसाइल कहा है। 

सिरसा ने ट्वीट किया कि वो (सिद्धू) एक अनगाइडेड मिसाइल है। एक ऐसा बम जो कभी भी कहीं भी फट सकता है। पंजाब की बदकिस्मती है कि हमें ये बम झेलना पड़ रहा है। पहले भी कहा था आज फिर कह रहा हूँ एक हफ़्ते बाद सोनिया-राहुल को गालियाँ निकालेगा #ThokoTaali