Petrol-Diesel Price Today : 5 दिन में दूसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel Price Today : 5 दिन में दूसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल


सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 19 मई 2026। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है. ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं. यही वजह है कि पेट्रोल डीजल महंगा हुआ है.

देश में पेट्रोल और डीजल एक बार फिर महंगा हो गया है. कीमतों में मंगलवार को 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. ये 5 दिन में दूसरी है जब पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ाया गया है, इससे पहले 15 मई को ही कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी.

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 5 दिन में दूसरी बढ़ोतरी

  • पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को फिर 90पैसे/लीटर की बढ़ोतरी
  • पिछले शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने करीब ₹3 प्रति लीटर दाम बढ़ाए थे
  • दिल्ली में पेट्रोल ₹98.64 और डीजल ₹91.58 प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल ₹107.59 और डीजल ₹94.08 प्रति लीटर हुआ
  • कोलकाता में पेट्रोल ₹109.70 और डीजल ₹96.07 प्रति लीटर दर्ज
  • चेन्नई में पेट्रोल ₹104.49 और डीजल ₹96.11 प्रति लीटर
  • राजधानी रायपुर में अब पेट्रोल 104.32 और डीजल 97.38 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है
  • 5 दिनों के भीतर यह दूसरी बार है जब ईंधन की कीमतों में इजाफा किया गया है

पेट्रोल के नए रेट

  • दिल्ली : ₹98.64 प्रति लीटर (+87 पैसे)
  • कोलकाता : ₹109.70 प्रति लीटर (+96 पैसे)
  • मुंबई : ₹107.59 प्रति लीटर (+91 पैसे)
  • चेन्नई : ₹104.49 प्रति लीटर (+82 पैसे)

डीजल का नया दाम

  • दिल्ली : ₹91.58 प्रति लीटर (+91 पैसे)
  • कोलकाता : ₹96.07 प्रति लीटर (+94 पैसे)
  • मुंबई : ₹94.08 प्रति लीटर (+94 पैसे)
  • चेन्नई : ₹96.11 प्रति लीटर (+86 पैसे)

क्यों बढ़ाए गए पेट्रोल-डीजल के दाम?

इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है. ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं. क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं. इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है.

क्या आगे और महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल?
यही सबसे बड़ा सवाल है.

अगर:

▪️Crude लंबे समय तक 100 डॉलर के ऊपर रहा

▪️Middle East tension बढ़ा

▪️Shipping routes प्रभावित हुए

तो तेल कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना बनी रह सकती है. विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत के लिए 100 डॉलर वाला crude लंबे समय तक टिकना बड़ा आर्थिक दबाव पैदा कर सकता है.

एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटी थी

इससे पहले सरकार ने पेट्रोल और डीजल का भाव कंट्रोल करने के लिए स्पेशल एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती की थी. पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर ₹3 रुपए, जबकि डीजल पर ₹10 से शून्य कर दी गई थी. केंद्र सरकार एक लीटर पेट्रोल पर कुल 21.90 रुपए एक्साइज ड्यूटी वसूलती थी. कटौती के बाद यह 11.90 रुपए रह गई थी. वहीं, एक लीटर डीजल पर कुल सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 17.8 रुपए से घटकर 7.8 रुपए पर आ गई थी.

पीएम मोदी ने कहा था- ईंधन का इस्तेमाल कम करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के सावधानीपूर्वक इस्तेमाल की अपील की थी. पीएम ने कहा था कि आज समय की मांग है कि पेट्रोल, गैस और डीजल का उपयोग बहुत संयम से किया जाए.