नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आगमन एवं आशीर्वाद समारोह 1 अक्टूबर को
भिलाई नगर 29 सितंबर । नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आगमन एवं आशीर्वाद समारोह 1 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार प्रातः 11:00 बजे ब्लेंडेड मोड (ऑनलाइन तथा ऑफलाइन) माध्यम से महाविद्यालय में अध्ययनरत बी एस सी, बी कॉम, बी ए, बी ए जे एम सी , बी सी ए एवं बीबीए विद्यार्थियों के लिए होगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के मैनेजर बिशप हिस ग्रेस डॉ जोसफ मार डायनोशियस, कार्यक्रम को संबोधित करेंगे एवं नव प्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देंगे। ऑफलाइन माध्यम से कार्यक्रम में 30% विद्यार्थी उपस्थित रहकर कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं । ऑफलाइन माध्यम से प्रवेशित छात्र कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करेंगे और शेष विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से यूट्यूब से जुड़ कर कार्यक्रम को देख सकते हैं। साथ ही 4 अक्टूबर 2021 से नियमित कक्षाएं स्नातक स्तर पर सभी कक्षाएं एवं स्नातकोत्तर में प्रथम सेम और तृतीय सेम के लिए होगी।

