बिहार के चारा घोटाले की तरह छत्तीसगढ़ सरकार कर रही है गोबर घोटाला, भाजपा के समर्पण अभियान संगोष्ठी में शामिल राष्ट्रीय महामंत्री ने प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप

भिलाई नगर 30 सितंबर । आज भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के विषय पर संगोष्ठी एस एन जी विद्यालय सेक्टर-4 भिलाई में आयोजित की गई है । जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सी टी रवि मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए । विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय, चरौदा नगर निगम की महापौर चंद्रकांता मांडले, जिला पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के जिला अध्य्क्ष शिवकुमार तमेर ,पूर्व महापौर दुर्ग नगर निगम चन्द्रिका चंद्राकर, दुर्ग भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जागेश्वर साहू, भाजपा भिलाई जिला महामंत्री शंकरलाल देवांगन, दुर्ग भाजपा महामंत्री नटवर लाल ताम्रकार मंच पर उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण एवं वंदेमातरम से की गई ।तत्पश्चात भारतमाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यापर्ण किया गया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष वीरेंद साहू ने दिया एवं मंच संचालन जिला महामंत्री मारकंडेय तिवारी ने किया । आज सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं हम सबके नेता नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को था।
लेकिन हम उनका जन्मदिन 07अक्टूबर तक इसलिए मना रहे हैं क्योंकि 07 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार उन्होंने शपथ लेकर प्रदेस की राजनीति के शिखर पर विराजमान हुए और उसके बाद लगातार मुख्यमंत्री रहे।और उसके बाद मुख्यमंत्री का पद त्याग कर देश के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हुए ऐसे विराट व्यक्तित्व के जन्मदिन के अवसर पर हम सेवा और समर्पण कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की जनता के बीच हम काम रहे है। आज सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री सी टी रवि ने अपने उद्बोधन मे कहा कि मोदी जी का वर्णन करना सूर्य देव के बारे में वर्णन करना एक ही बात है सूर्य देव को हम उनके प्रकाश से जानते हैं और मोदी जी को उनके देश के लिए किए गए कार्यों से मोदी जी आज 20 सालों से सत्ता में है । लेकिन एक भी घोटाला या स्कैम उनके गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए हो या देश का प्रधानमंत्री है तब एक भी स्कैम नही हुआ। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से पहले हम कांग्रेस के शासन काल में जमीन, आकाश, पताल सभी जगह स्कैम घोटाले सुना करते थे। आकाश में 2G घोटाला, अगस्ता घोटाला, पाताल में एक के जी बेसिन घोटाला भूमंडल में कामनवेल्थ घोटाला। कांग्रेस की सरकार ने 10 सालों के अपने शासन में सिर्फ घोटाले और घोटाले किए जवाहरलाल नेहरु और इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ अपनी गरीबी दूर करने का काम किया छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार है जो पूरे घोटाले का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जिस तरह बिहार में लालू यादव ने चारा घोटाला किया वैसे ही छत्तीसगढ़ की सरकार एक नए तरह का घोटाला कर रही है गोबर घोटाला। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल घोटाले के मामले में लालू यादव का रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह पुरुषोत्तम देवांगन त्रिलोचन सिंह कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव राकेश पांडेय जिला मंत्री रामानंद मौर्या अवधेश चौहान रामउपकार तिवारी मंजूषा साहू ईश्वर ठाकुर रामप्यारी वर्मा दुर्ग भाजपा के मंत्री दिनेश देवांगन मनोज मिश्रा कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी प्रचार प्रसार मंत्री पुखराज जैन आई टी सेल संयोजक संतोष सिंह मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा जाकिर हुसैन शिवसागर मिश्रा टीपी सिंह प्रीति जाधव कविता बिस्वाल मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल रंजीत सिंह संजय शर्मा अनिल सोनी रामवृज वर्मा ए एन पाढ़ी राजीव पांडेय दिलीप पटेल पी एन दुबे गुरजीत सिंह किसान मोर्चा अध्यक्ष निश्चय बाजपेयी महिला मोर्चा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा अध्यक्ष पूनम शुक्ला युवा मोर्चा अध्यक्ष शरद सिंह अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारिका चंद्रवंशी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जटाशंकर राम अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल समद प्रताप सिंह एस मोहन विजेंद्र सिंह जी राकेश इस मोहन मीना शुशील सुरेश देवांगन राजू निषाद विनोद देवांगन चन्द्रिका यादव सचिन ताम्रकार मधु शाह डॉ अनुज खरे डॉ प्रदीप चौधरी अशोक शाह जसविंदर सिंह निर्मल सिंह हरीश वर्मा अमरजीत चहल किरण भोंसले स्वाति साहू अरुण श्याम कुवर गोपाल बिष्ट सूरज जायसवाल, लोकेश पाण्डेय, प्रविण बिसवाल, आशिष परगहनिया, अमित राजपूत, पी रवि राव, सौरब जायसवाल, सुन्दरम् रोहित , अमितेश प्रताप सिंह, मोनिष देशमुख , मोरधवज चंद्राकर ,सुनील मोर्या, अर्ष तिवारी, आशिष दुबे ,राम शर्मा ,सनी शर्मा, रिंकू वर्मा, प्रवीण सोनी, पार्थो महानद, सूरज चौहान,विवेक जायसवाल ,अनिकेत वर्मा, सुभम ग़ुप्ता, दीपक जंघेल ,गिरीश शर्मा , सचिन पाल, अविराज मिश्रा, योगेंद्र पाठक , सिद्धथ रावत, अमन सोनी, प्रेम चौहान, अदित अग्रवाल, विवेक कुलसेष, महेश तिवारी, आशीष शुक्ला (जिला कन्या शक्ति)कंवलजीत कौर, शिवाली भोसले, निशा तेमुरकर ,राखी शुक्ला सृष्टि सेनगुप्ता (मंडल अध्यक्ष,) विक्की सोनी ,दीपक त्रिपाठी ,हर्ष वसिष्ठ ,अनिल सोनकर ,ओमकार सिंह राजपूत, संजीत यादव ,सुजीत यादव .शुभम चिचुलकर सहित सभी कार्यसमिति सदस्य मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी मंडल के सभी पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

