🔴1.67 लाख रुपये निकालने का आरोप, भिलाई नगर थाना में मामला दर्ज
भिलाईनगर, 09 मई 2026। Bhilai के तालपुरी क्षेत्र में एक केयरटेकर पर मरीज के खाते से 1 लाख 67 हजार रुपये निकालने का आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर Bhilai Nagar पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिलाई नगर पुलिस के अनुसार प्रार्थीया Dr. Purnima Raj Kachhwaha (52 वर्ष), निवासी तालपुरी ए-ब्लॉक भिलाई, Chandulal Chandrakar Government Medical College में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने 8 मई 2026 को थाना भिलाई नगर में लिखित शिकायत दी।
शिकायत में बताया गया है कि उनके पति Dr. S. K. Kachhwaha 20 मार्च 2026 से ब्रेन स्ट्रोक के कारण पैरालिसिस से पीड़ित हैं और बिस्तर पर हैं। उनकी देखरेख के लिए 1 अप्रैल 2026 से तिरथ चौधरी को केयरटेकर के रूप में रखा गया था, जो घर में रहकर देखभाल कर रहा था।
प्रार्थीया के अनुसार 5 मई 2026 को उनके पति का मोबाइल घर से गायब हो गया था। अगले दिन तलाश करने पर मोबाइल पति के कमरे में कपड़े में लिपटा हुआ अलमारी के नीचे मिला। मोबाइल की जांच करने पर उसमें बैंक ट्रांजेक्शन दिखाई दिए।
इसके बाद वे एसबीआई की अस्पताल सेक्टर स्थित शाखा पहुंचीं और खाते की जानकारी ली। जांच में पता चला कि 5 मई से पहले भी कई बार मोबाइल के माध्यम से ट्रांजेक्शन किए गए थे। शिकायत के मुताबिक 5 और 6 मई को भी खाते से रकम निकाली गई। कुल 1 लाख 67 हजार रुपये के लेन-देन का पता चला।
प्राथमिक जांच में केयरटेकर तिरथ चौधरी द्वारा मोबाइल के जरिए रकम निकालने का आरोप सामने आने पर पुलिस ने धारा 316(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

