आखिरकार बिक गई सरकार की "एयर इंडिया", टाटा ग्रुप ने सबसे ज्यादा कीमत लगाकर खरीदा

आखिरकार बिक गई सरकार की "एयर इंडिया", टाटा ग्रुप ने सबसे ज्यादा कीमत लगाकर खरीदा


आखिरकार बिक गई सरकार की “एयर इंडिया”, टाटा ग्रुप ने सबसे ज्यादा कीमत लगाकर खरीदा

मुम्बई, 1 अक्टूबर। टाटा समुह अब एयर इंडिया का नया महाराजा होगा। इस सरकारी एयरलाइन पर अब टाटा समूह का नियंत्रण होगा। टाटा सन्स ने बिक्री प्रक्रिया में एयर इंडिया की सबसे ज्यादा कीमत लगाकर बिड जीत ली है। एयर इंडिया पर कब्जे के लिए टाटा समूह और स्पाइस जेट के अजय सिंह के बीच मुकाबला था। सिर्फ इन दोनों ने ही सरकारी एयरलाइन के लिए बोली लगाई थी। मोदी सरकार काफी समय से एयर इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रही थी। इससे पहले 2018 में सरकार ने कंपनी में 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश की थी लेकिन उसे कोई खरीददार नहीं मिला था। दिसंबर 2021 तक एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। मतलब दिसंबर तक यह कंपनी टाटा सन्स को सौंपी जा सकती है। गौरतलब है कि एयर इंडिया के लिए सरकार ने फाइनेंशियल बिड्स मंगवाई थी। ये सरकार के विनिवेश कार्यक्रम का हिस्सा भी है। सरकार एयर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी, जबकि ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी AISATS की 50 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी।