CG कई जिलों में रात 12 बजे तक मौसम अलर्ट, मेघगर्जना और तेज हवा की चेतावनी

CG कई जिलों में रात 12 बजे तक मौसम अलर्ट, मेघगर्जना और तेज हवा की चेतावनी


सीजी न्यूज ऑनलाइन 06 मई 2026 । छत्तीसगढ़ में मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए रात 12 बजे तक मेघगर्जना, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा और बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया है।

जारी चेतावनी के अनुसार नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग और बेमेतरा में मेघगर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने तथा हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा, वज्रपात और तेज हवाओं के साथ मध्यम से तीव्र मेघगर्जन की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। विभाग ने नागरिकों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।
विभाग का कहना है कि 7 मई से प्रदेश में मेघगर्जन की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है।