Durg : गांजा कारोबार पर बड़ा वार: 8 करोड़ की 16.68 एकड़ जमीन फ्रीज

Durg : गांजा कारोबार पर बड़ा वार: 8 करोड़ की 16.68 एकड़ जमीन फ्रीज


▶ NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई

दुर्ग, 01 मई 2026। अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री से अर्जित संपत्ति पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8 करोड़ रुपये मूल्य की 16.68 एकड़ कृषि भूमि को फ्रीज कराया है।

लंबे समय से आपराधिक रिकॉर्ड

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मनोज साहू (45), निवासी ग्राम राजपुर, थाना धमधा, लंबे समय से गांजा तस्करी में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ थाना धमधा और कुम्हारी में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में कई प्रकरण दर्ज हैं।

अवैध कमाई से खरीदी गई जमीन

विवेचना के दौरान यह स्थापित हुआ कि आरोपी ने गांजा कारोबार से अर्जित अवैध आय से धमधा, राजपुर और परपोडी क्षेत्र में कुल 16.68 एकड़ कृषि भूमि खरीदी थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये है।

मुंबई प्राधिकरण ने की फ्रीज कार्रवाई

NDPS एक्ट की धारा 68(F) के तहत सक्षम प्राधिकारी SAFEMA/NDPS, मुंबई द्वारा उक्त संपत्ति को विधिवत फ्रीज किया गया है।

अवैध संपत्ति पर सख्त नियंत्रण

दुर्ग पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर लगातार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत दें। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों और उनकी संपत्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।