अचार की फैक्ट्री में बन रहा था पटाखा, हो गया जबरदस्त धमाका लगी आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग मलबे में दबे, इलाके में मचा हड़कंप…
शामली, 1 अक्टूबर। उत्तरप्रदेश की एक पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हो गया है। इस विस्फोट में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कई लोगों की घायल होने की खबर है। कुछ लोगों की मलबे में दबे होने की आशंका है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबे लोगों की रेस्क्यू में पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं।
घटना उत्तर प्रदेश के शामली की है, जहां आज शाम करीब 4 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना भयानक था कि वहां मौजूद चार लोगों परखच्चे उड़ गए। वहीं वहां मौजूद बहुत से लोग इसकी चपटे में आ गए। मौके पर राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है।
पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट कैराना कस्बे में स्थित एक आचार बनाने की फैक्ट्री में हुआ है यहां अवैध रूप से पटाखा बनाया जा रहा था। मलबे में अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर एंबुलेंस मौजूद है। घायलों को अस्पताल भिजवाया जा चुका है। मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। पटाखा फैक्ट्री में धमाके से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। जिसके बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत बचाव कार्य में लगी हुई है। बताया जा रहा है कि कैराना के जंगल में अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थ। आज हुए धमाके में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं चार की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि जंगल में अवैध तरीके से फैक्ट्री कब से चलाई जा रही थी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है
पुलिस और फायर ब्रिगेड लगातार राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। ब्लास्ट इतना भयंकर था कि फैक्ट्री पूरी तरह से जमींदोज हो चुकी है। हर तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है।

