🔴दूसरी घटना में पेड़ पर लटका मिला शव
भिलाईनगर, 01 मई 2026। भिलाई-3 थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो अलग-अलग आत्महत्या की घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
घर में फांसी की आत्महत्या
पहली घटना जैन मंदिर के पास की है, जहां 28 वर्षीय दीपक निर्मलकर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को उसकी लाश फंदे पर लटकती मिली। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे बूढ़ी मां, छोटा भाई, पत्नी और महज 4 महीने का बेटा छोड़ गया है।

गांव में पेड़ पर लटका मिला शव
दूसरी घटना बटंग गांव की है, जहां 43 वर्षीय योगेश्वर वर्मा का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। योगेश्वर गुरुवार शाम घर से यह कहकर निकला था कि वह तालाब जा रहा है, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा।
कारण अज्ञात, जांच जारी
दोनों ही मामलों में आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
इन घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

