सीजी न्यूज ऑनलाइन, 01 मई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने मेंस परीक्षा की तिथियों में बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा 6 से 9 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी।
पहले मई में थी परीक्षा
आयोग द्वारा पूर्व में मेंस परीक्षा 16 से 19 मई के बीच आयोजित की जानी थी, लेकिन अभ्यर्थियों की मांग के बाद इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
अभ्यर्थियों को मिला राहत
परीक्षा स्थगित होने से उम्मीदवारों को लगभग पखवाड़े भर का अतिरिक्त समय तैयारी के लिए मिल गया है, जिससे उन्हें बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।
कम समय को लेकर उठी थी मांग
अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रीलिम्स और मेंस के बीच पर्याप्त अंतर नहीं मिल रहा था। पिछले वर्षों में यह अंतर करीब 4 महीने का होता था, जबकि इस बार समय काफी कम था।
आयोग ने किया संशोधन
अभ्यर्थियों की मांग और परिस्थितियों को देखते हुए आयोग ने परीक्षा तिथियों में संशोधन कर नई तारीखें जारी कर दी हैं।

