Cyber Crime : AEPS scam: बिना कार्ड या OTP खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

Cyber Crime : AEPS scam: बिना कार्ड या OTP खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट


🔴जानें क्या है AEPS स्कैम और बचने का तरीका?

सीजी न्यूज ऑनलाइन 29 अप्रैल 2026 । What is AEPS Scam?: कैसा हो कि आपसे न कोई कार्ड डिटेल्स ले और न ही आपके पास कोई OTP आए और फिर भी आपका अकाउंट खाली हो जाए। बता दें कि ऐसा संभव है और इसे AEPS स्कैम का नाम दिया गया है। इसमें आधार कार्ड और AI से बने डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल करके आपका अकाउंट साफ किया जा सकता है। इसमें ठगी करने वाले AEPS की मदद लेते हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आधार पर आपके बायोमेट्रिक्स लॉक हों और आप बैंकिंग नोटिफिकेशन चेक करते रहें।

How to Prevent AEPS SCAM?: क्या आप जानते हैं कि बिना कार्ड या OTP के भी आपका बैंक अकाउंट साफ किया जा सकता है। दरअसल ऑनलाइन ठगी करने वालों का यह नया हथियार है और इसे AEPS स्कैम नाम दिया गया है।

बता दें कि AEPS का मतलब है Aadhaar Enabled Payment System और इस स्कैम को आधार सिस्टम का गलत फायदा उठाकर अंजाम दिया जाता है। इस बारे में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की ओर से X पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी गई है। I4C के अनुसार इस स्कैम में टार्गेट की तस्वीर और AI को भी इस्तेमाल में लिया जाता है और बिना किसी कार्ड या OTP को एक्सेस किए अकाउंट खाली कर लिया जाता है।

गौर करने वाली बात है कि AEPS यानी कि आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम NPCI द्वारा बनाई गई पेमेंट सर्विस है। इसके जरिए बिना डेबिट कार्ड, पिन और ओटीपी के ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं। इसके लिए आपके आधार कार्ड और चेहरे की जरूरत पड़ती है। ऑनलाइन ठगी करने वाले AI और डीपफेक जैसी तकनीक के जरिए इस सिस्टम का फायदा उठाकर स्कैम को अंजाम देते हैं।

क्या है AEPS?

AEPS यानी कि आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम एक पेमेंट सर्विस है जिसे कि NPCI ने बनाया है। इसमें आधार कार्ड और आपके चेहरे की मदद से बैंकिंग लेनदेन किए जा सकते हैं। इस सिस्टम का फायदा उठाकर AEPS स्कैम को अंजाम दिया जाता है।

कैसे दिया जाता है AEPS स्कैम को अंजाम?

इस स्कैम को अंजाम देने के लिए ठगी करने वाले टार्गेट का आधार नंबर इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन ठिकानों जैसे कि सोशल मीडिया जैसी जगहों से टार्गेट की फोटो निकालकर AI की मदद से एक डीपफेक वीडियो बना लिया जाता है। इसके बाद वीडियो और आधार नंबर का इस्तेमाल करके टार्गेट का बैंक अकाउंट खाली कर दिया जाता है। इस पूरे स्कैम में टार्गेट से OTP या कार्ड नंबर लेने की जरूरत भी नहीं पड़ती। इस वजह से ठगे जाने वाले शख्स को बचने का कोई मौका नहीं मिलता।

AEPS स्कैम से कैसे बचें?

AEPS स्कैम से बचने के लिए आप कुछ जरूरी उपाय अपना सकते हैं। इसके लिए:

▪️सबसे पहले अपने बायोमैट्रिक्स को लॉक कर दें। ऐसा आधार ऐप पर आसानी से किया जा सकता है और इससे ऑनलाइन ठगी करने वाले AEPS से पैसे निकालते हुए आपके बायोमेट्रिक्स को वेरिफाई नहीं कर पाएंगे।

▪️इसके अलावा आधार शेयर करने के लिए डिजिटल तरीका अपनाएं। अलग-अलग जगहों पर आधार की फोटोकॉपी देने से इस तरह की ठगी का खतरा बढ़ता है।

▪️बैंकिंग ऐप्स के नोटिफिकेशन ऑन रखें और SMS आदि पर आने वाले बैंकिंग नोटिफिकेशन भी चेक करते रहें।

▪️AEPS स्कैम में ठग आपकी सोशल मीडिया पर मौजूद फोटोज का इस्तेमाल डीपफेक वीडियो बनाने के लिए करते हैं इसलिए तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी प्रोफाइल लॉक्ड रखें।