CG में ED की छापेमारी : 8 ठिकानों पर कार्रवाई, नकदी-सिल्वर सहित दस्तावेज जब्त

CG में ED की छापेमारी : 8 ठिकानों पर कार्रवाई, नकदी-सिल्वर सहित दस्तावेज जब्त


🔴डिजिटल डिवाइस, 37.13 किलोग्राम चांदी, 66.9 लाख रुपये नकद जप्त

सीजी न्यूज ऑनलाइन, 28 अप्रैल 2026। Directorate of Enforcement (ED) के रायपुर जोनल कार्यालय ने छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई रायपुर-विशाखापट्टनम हाईवे परियोजना (भारत माला योजना) के लिए भूमि अधिग्रहण मुआवजे में कथित गड़बड़ी के मामले में की गई।
ED द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह सर्च ऑपरेशन अभनपुर, रायपुर, धमतरी और कुरूद में स्थित परिसरों में PMLA 2002 की धारा 17 के तहत किया गया।

छापेमारी में क्या मिला

कार्रवाई के दौरान

▪️66.9 लाख रुपये नकद

▪️37.13 किलोग्राम चांदी (सिल्वर ब्रिक्स व अन्य वस्तुएं)

▪️डिजिटल डिवाइस

▪️कई आपत्तिजनक दस्तावेज

जब्त किए गए हैं।

कैसे हुआ खुलासा

ED ने यह जांच ACB/EOW रायपुर में दर्ज FIR के आधार पर शुरू की थी। यह FIR तत्कालीन एसडीओ (राजस्व) अभनपुर निर्भय साहू और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम व IPC की धाराओं में दर्ज की गई थी।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर भूमि अभिलेखों में हेरफेर कर अवैध रूप से अधिक मुआवजा प्राप्त किया।

जांच में सामने आई साजिश

ED की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी जमीन का स्वामित्व ट्रांसफर कर और छोटे-छोटे भूखंड बनाकर ज्यादा मुआवजा हासिल किया।
इसके अलावा, संशोधित और हेरफेर किए गए खसरा रिकॉर्ड के आधार पर मुआवजा स्वीकृत और वितरित किया गया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा और आरोपियों को अवैध लाभ हुआ।

आगे की कार्रवाई

ED ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।