कल आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, 5 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म

कल आएंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, 5 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म



सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 28 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही परीक्षाओं में इस वर्ष 5 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
मंत्री Gajendra Yadav ने कहा कि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शामिल होने के कारण परिणाम को लेकर उत्सुकता भी ज्यादा देखी जा रही है। छात्रों और अभिभावकों को लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार था, जो अब समाप्त होने जा रहा है।
माशिमं द्वारा परिणाम घोषित होते ही मेरिट सूची और टॉपर्स की जानकारी भी जारी की जाएगी।