भीषण गर्मी में राहत: BSP ने जारी किए रात्रिकालीन बिजली शिकायत हेल्पलाइन नंबर

भीषण गर्मी में राहत: BSP ने जारी किए रात्रिकालीन बिजली शिकायत हेल्पलाइन नंबर


भिलाईनगर, 27 अप्रैल 2026। ग्रीष्मकाल में बढ़ती गर्मी और बिजली संबंधी समस्याओं को देखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग ने टाउनशिप निवासियों के लिए विशेष रात्रिकालीन हेल्पलाइन सुविधा शुरू की है।

नगर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जारी इस व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ता रात के समय भी अपनी बिजली संबंधी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकेंगे। यह सुविधा प्रतिदिन रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
शिकायत दर्ज कराने के लिए विभाग ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं—

📞 0788-285-7162
📞 0788-285-8181

विभाग ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि नागरिकों को परेशानी न हो।

नगर सेवा विभाग ने आश्वासन दिया है कि प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे टाउनशिप में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

बीएसपी प्रबंधन की अपील:

टाउनशिप के सभी निवासियों से अनुरोध है कि रात्रिकालीन समय में किसी भी विद्युत अवरोध की स्थिति में उक्त हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।