ससुराल से गायब दामाद ने भाई को फोन कर कहा "मैंने कीटनाशक दवा खा ली है" उपचार के लिए भिलाई में भर्ती इस दामाद की हो गई मौत

ससुराल से गायब दामाद ने भाई को फोन कर कहा "मैंने कीटनाशक दवा खा ली है" उपचार के लिए भिलाई में भर्ती इस दामाद की हो गई मौत


ससुराल से गायब दामाद ने भाई को फोन कर कहा “मैंने कीटनाशक दवा खा ली है” उपचार के लिए भिलाई में भर्ती इस दामाद की हो गई मौत

भिलाई नगर, 2 अक्टूबर। धमधा स्थित ससुराल आए दामाद ने कीटनाशक दवा का सेवन कर खुदकुशी का प्रयास किया। आत्महत्या करने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। तीन महीने पहले ही बेमेतरा जिले के खैरझीटी के रहने वाले 22 वर्षीय युवक की धमधा की एक युवती के साथ शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही युवक अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था, जहां से 30 सितंबर को बिना बताए घर से कहीं चला गया था। फिलहाल सुपेला पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक खैरझीटी निवासी ऋषि पटेल की 1 अक्टूबर की रात 8:30 बजे एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों पति पत्नी अपनी शादीशुदा जिंदगी से काफी खुश थे। 29 सितंबर को ऋषि अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था। यहां भी वह खुश था। अचानक 30 सितंबर की सुबह वह बिना किसी को कुछ बताए चला गया। जब वह काफी देर तक नहीं आया तो ससुराल वालों ने उसकी खोज की। फोन लगाने पर उसका फोन बंद बताया। रात करीब 11ः30 बजे ऋषि ने अपने भाई को फोन कर बताया कि वह कृषि उपज मंडी के पास है और उसने कीटनाशक दवा खा ली है, हालत काफी खराब है। ऋषि के बताए मुताबिक परिजन तुरंत धमधा कृषि उपज मंडी पहुंचे और उसे धमधा अस्पताल ले गए। वहां उसकी तबियत और बिगड़ने लगी तब उसे भिलाई रेफर किया गया। भिलाई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सुपेला पुलिस अब इस मामले में पूछताछ कर रही है।